Fatty Liver: फैटी लिवर के बढ़ते मामले वाकई में चिंता का विषय हैं। आइए जानते हैं कि जब फैटी लिवर होता है, तब शरीर में कहां-कहां दर्द महसूस हो सकता है...
Published : Apr 02, 2026 08:10 pm IST, Updated : Apr 02, 2026 08:10 pm IST
1/5Image Source : FREEPIK
अगर समय रहते लाइफस्टाइल को नहीं सुधारा गया और डाइट प्लान को हेल्दी नहीं बनाया गया, तो फैटी लिवर होने का खतरा बढ़ सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक जल्द से जल्द फैटी लिवर को डिटेक्ट करना बेहद जरूरी है वरना सेहत बुरी तरह से डैमेज हो सकती है।
2/5Image Source : FREEPIK
आइए फैटी लिवर के कुछ लक्षणों के बारे में जानकारी हासिल करते हैं। पेट के दाहिने हिस्से में हल्का दर्द, ये लक्षण फैटी लिवर की तरफ इशारा कर सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फैटी लिवर होने पर पेट के दाहिने हिस्से में भारीपन भी महसूस हो सकता है।
3/5Image Source : FREEPIK
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक फैटी लिवर होने पर एनर्जी की कमी महसूस हो सकती है। अगर आपको जरूरत से ज्यादा थकान या फिर शारीरिक कमजोरी महसूस होती रहती है, तो आपको सावधान हो जाना चाहिए और समय रहते किसी अच्छे डॉक्टर से अपना चेकअप करवा लेना चाहिए।
4/5Image Source : FREEPIK
फैटी लिवर की वजह से डाइजेशन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। भूख में कमी होना, इस तरह का लक्षण फैटी लिवर का संकेत साबित हो सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फैटी लिवर होने पर मतली या उल्टी आना, ऐसे लक्षण से जूझना पड़ सकता है।
5/5Image Source : FREEPIK
वजन तेजी से कम होना, फैटी लिवर के कारण इस तरह का लक्षण महसूस हो सकता है। एक साथ सभी लक्षण नजर आएं, तो तुरंत सावधान हो जाएं। ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।