मोटापा बन सकता है इन गंभीर और जानलेवा बीमारियों का कारण, समय रहते हो जाएं सावधान
मोटापा बन सकता है इन गंभीर और जानलेवा बीमारियों का कारण, समय रहते हो जाएं सावधान
अगर आपने समय रहते अपने बढ़ते हुए वजन को कंट्रोल नहीं किया तो आपकी सेहत बुरी तरह से डैमेज हो सकती है। आइए मोटापे से होने वाली कुछ बीमारियों के बारे में जानते हैं।
Published : Oct 16, 2024 12:01 pm IST, Updated : Oct 16, 2024 12:01 pm IST
1/5Image Source : Freepik
एक्सपर्ट्स अक्सर हेल्थ और फिटनेस के प्रति जागरूक रहने की सलाह देते हैं। डॉक्टर्स के मुताबिक सही बॉडी वेट मेंटेन करना बेहद जरूरी होता है। जरूरत से ज्यादा वजन खतरनाक बीमारियों का कारण बन सकता है। आइए जानते हैं कैसे...
2/5Image Source : Freepik
जो लोग मोटापे का शिकार हैं, उनके ऊपर हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा लगातार मंडराता रहता है। हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी जानलेवा बीमारियों से बचने के लिए आपको जल्द से जल्द अपने मोटापे को दूर करने की कोशिश में जुट जाना चाहिए।
3/5Image Source : Freepik
क्या आप जानते हैं कि जरूरत से ज्यादा वजन, फैटी लिवर जैसी बीमारी का मुख्य कारण बन सकता है? इसके अलावा मोटापे की वजह से आप स्लीप एप्निया की चपेट में भी आ सकते हैं।
4/5Image Source : Freepik
लगातार बढ़ता हुआ वेट आपकी बोन हेल्थ को डैमेज कर सकता है। दरअसल, आपकी हड्डियां एक सीमा तक ही आपके शरीर का भार उठा सकती हैं। ओवरवेट होने की वजह से आपको जोड़ों के दर्द की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
5/5Image Source : Freepik
आपको बता दें कि मोटापा डायबिटीज जैसी साइलेंट किलर बीमारी का कारण भी बन सकता है। मोटापे से होने वाली इन बीमारियों के बारे में जानने के बाद आपको समझ जाना चाहिए कि मोटापा न केवल आपकी फिगर को बल्कि आपकी सेहत को भी तहस-नहस करके रख सकता है।