यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए कौन कौन से फलों का सेवन करना चाहिए?
यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए कौन कौन से फलों का सेवन करना चाहिए?
शरीर में यूरिक एसिड तब बढ़ता है जब हमारी किडनी प्यूरीन नामक तत्व को पूरी तरह फिल्टर नहीं कर पाती। गलत खानपान की वजह से यह एसिड क्रिस्टल्स के रूप में हमारे जोड़ों में जमा होने लगता है, जिससे गठिया और सूजन की समस्या हो जाती है। ऐसे में इनसे छुटकारा पाने के लिए ज्यादातर लोग दवाओं का सेवन करते हैं। लेकिन शायद आपको मालूम नहीं
Published : Jun 21, 2026 08:58 am IST, Updated : Jun 21, 2026 08:58 am IST
1/5Image Source : magnific
यूरिक एसिड के मरीजों के लिए चेरी बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें एंथोसायनिन नाम का एक एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो न सिर्फ यूरिक एसिड के लेवल को तेजी से कम करता है बल्कि जोड़ों के दर्द और सूजन को भी कम करने में मदद करता है।
2/5Image Source : magnific
केले में प्यूरीन की मात्रा बहुत ही कम होती है और यह पोटैशियम का बेहतरीन सोर्स माना जाता है। पोटैशियम शरीर के लिक्विड बैलेंस को सुधारता है और किडनी को यूरिक एसिड फिल्टर करने में मदद करता है।
3/5Image Source : magnific
संतरा, नींबू और मौसमी जैसे खट्टे फल विटामिन-सी से भरपूर होते हैं। विटामिन-सी किडनी फंक्शन को बढ़ाता है, जिससे शरीर में जमा यूरिक एसिड यूरिन के जरिए आसानी से बाहर निकल जाता है।
4/5Image Source : magnific
अनानास में ब्रोमेलैन नाम का एक एंजाइम पाया जाता है। यह एंजाइम जोड़ों के दर्द को कम करने और गठिया के लक्षणों को कम करने में सहायक है। इसमें पानी की मात्रा भी अच्छी होती है जो शरीर को डिटॉक्स करती है।
5/5Image Source : magnific
सभी तरह की बेरीज में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। ये जोड़ों में यूरिक एसिड के क्रिस्टल्स को बनने से रोकती हैं और सूजन को कम करती हैं।