बाबा रामदेव ने बताया इन पत्तों को चबाने से डायबिटीज हो जाएगी खत्म
बाबा रामदेव ने बताया इन पत्तों को चबाने से डायबिटीज हो जाएगी खत्म
Best Plant Leaves In Diabetes: डायबिटीज को डाइट और लाइफस्टाइल से काफी कंट्रोल किया जा सकता है। आयुर्वेद में ऐसी कई जड़ी बूटियां हैं जो शुगर को खत्म करने में मदद कर सकती हैं। बाबा रामदेव ने बताए शुगर को कंट्रोल करने के उपाय।
Published : Nov 27, 2025 06:00 pm IST, Updated : Nov 27, 2025 06:00 pm IST
1/5Image Source : Freepik
आयुर्वेद में कई जड़ी बूटियों से शुगर को कंट्रोल करने का दावा किया गया है। स्वामी रामदेव के मुताबिक ऐसे कई पौधे और उनकी पत्तियां हैं जिन्हें खाने से डायबिटीज को खत्म किया जा सकता है। इन्हें एंटी डायबिटिक (Antidiabetic) प्लांट कहा जाता है।
2/5Image Source : Freepik
इंसुलिन प्लांट (Insulin Plant) को डायबिटीज कंट्रोल करने में बेहद असरदार माना जाता है। इसे मेडिकल भाषा में कोक्टस इग्नस (costus igneus) कहते हैं। इस पौधे की पत्तियां खाने से इंसुलिन के प्रोडक्शन में बढ़ोत्तरी होती है। इंसुलिन प्लांट के पत्ते शरीर में ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।
3/5Image Source : Freepik
इंसुलिन प्लांट के पत्तों को चबाकर खा सकते हैं या फिर छाया में सुखाकर पाउडर बना लें और इस पाइडर को पानी के साथ खा लें। इससे शुगर लेवल कम करने में मदद मिलेगी। आयुर्वेदिक दवाओं में भी इसका उपयोग किया जाता है इसे शुगर का पौधा भी कहते हैं।
4/5Image Source : Freepik
एलोवेरा (Aloe Vera)के चमत्कारी गुण डायबिटीज में भी असरदार काम करते हैं। एलोवेरा का इस्तेमाल शुगर को कंट्रोल करने के लिए भी किया जाता है। एलोवेरा जूस डायबिटीज को कम करने में असरदार साबित है। वहीं डायबिटीज के कारक मोटापा और सूजन को कम करता है।
5/5Image Source : Freepik
शुगर का पौधा स्टीविया (Stevia plant) को डायबिटीज में असरदार माना जाता है। इस पौधे में स्टीविओल ग्लाइकोसाइड्स नामक यौगिक पाए जाते हैं जो चीनी से करीब 150-300 गुना ज्यादा मीठे होते हैं। स्टीविया जीरो कैलोरी प्लांट भी है। डायबिटीज के मरीज खाली पेट स्टीविया के चबाएंगे को इससे शुगर स्पाइक कम होगा।