1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. हेल्थ
  4. तिल में कौन सा विटामिन पाया जाता है?

तिल में कौन सा विटामिन पाया जाता है?

Written By: Vanshika Saxena
Published : Nov 22, 2025 08:40 pm IST,  Updated : Nov 22, 2025 08:40 pm IST
दादी-नानी के जमाने से तिल को सेहत के लिए वरदान माना जाता रहा है। सर्दियों में अक्सर तिल के लड्डू खाने की सलाह भी दी जाती है। सफेद तिल और काले तिल, दोनों ही शरीर पर पॉजिटिव असर डाल सकते हैं। आइए जानते हैं कि तिल में कौन-कौन से पोषक तत्व मौजूद होते हैं।
1/5 Image Source : FREEPIK
दादी-नानी के जमाने से तिल को सेहत के लिए वरदान माना जाता रहा है। सर्दियों में अक्सर तिल के लड्डू खाने की सलाह भी दी जाती है। सफेद तिल और काले तिल, दोनों ही शरीर पर पॉजिटिव असर डाल सकते हैं। आइए जानते हैं कि तिल में कौन-कौन से पोषक तत्व मौजूद होते हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि काले तिल में विटामिन बी1, विटामिन बी6 और विटामिन ई की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। काले तिल में विटामिन सी भी होता है। वहीं, अगर सफेद तिल की बात की जाए तो सफेद तिल विटामिन बी1 और विटामिन बी6 से भरपूर होता है।
2/5 Image Source : FREEPIK
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि काले तिल में विटामिन बी1, विटामिन बी6 और विटामिन ई की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। काले तिल में विटामिन सी भी होता है। वहीं, अगर सफेद तिल की बात की जाए तो सफेद तिल विटामिन बी1 और विटामिन बी6 से भरपूर होता है।
आइए तिल का सेवन करने के कुछ हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में भी जानकारी हासिल करते हैं। अगर आप सुस्ती से छुटकारा पाना चाहते हैं और दिन भर ऊर्जावान महसूस करना चाहते हैं, तो आप तिल को कंज्यूम कर सकते हैं। तिल हड्डियों को मजबूत बनाए रखने में भी कारगर साबित हो सकता है।
3/5 Image Source : FREEPIK

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि तिल में मौजूद तत्व गट हेल्थ को सुधारने में भी कारगर साबित हो सकते हैं। इतना ही नहीं, अगर आप दिल की सेहत को सुधारकर हार्ट रिलेटेड डिजीज के खतरे को कम करना चाहते हैं, तो भी तिल को अपने डेली डाइट प्लान का हिस्सा बना सकते हैं।
4/5 Image Source : FREEPIK
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि तिल में मौजूद तत्व गट हेल्थ को सुधारने में भी कारगर साबित हो सकते हैं। इतना ही नहीं, अगर आप दिल की सेहत को सुधारकर हार्ट रिलेटेड डिजीज के खतरे को कम करना चाहते हैं, तो भी तिल को अपने डेली डाइट प्लान का हिस्सा बना सकते हैं।
हालांकि, बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए सही मात्रा में और सही तरीके से पोषक तत्वों से भरपूर तिल का सेवन करना बेहद जरूरी है। ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।
5/5 Image Source : FREEPIK

Advertisement