Published : Sep 05, 2022 08:31 pm IST, Updated : Sep 05, 2022 08:36 pm IST
1/10Image Source : India Tv
मोदी सरकार का ड्रीम प्रजोक्ट माना जाने वाला सेंट्रल विस्टा एवेन्यू का एक हिस्सा अब जल्द ही आमजन के लिए खोल दिया जाएगा। इस हिस्से की जो तस्वीरें आई हैं उनमें साफ दिख रहा है कि कैसे सेंट्रल विस्टा एवेन्यू न केवल राजधानी की सुंदरता में इजाफा करेगा बल्कि नागरिकों के लिए भी काफी फायदेमंद होगा।
2/10Image Source : India TV
अब कुछ दिनों में ही सेंट्रल विस्टा के एक हिस्से का प्रधानमंत्री मोदी उद्घाटन करने जा रहे हैं। राजपथ के साथ बने सेंट्रल विस्टा एवेन्यू में राज्यवार फूड स्टॉल, चारों ओर हरियाली के साथ लाल ग्रेनाइट पैदल मार्ग, वेंडिंग जोन, पार्किंग स्थल और चौबीसों घंटे सुरक्षा की व्यवस्था होगी।
3/10Image Source : India TV
केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आठ सितंबर की शाम अपनी सरकार की महत्वाकांक्षी सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास परियोजना के तहत विजय चौक से इंडिया गेट तक पूरे खंड का उद्घाटन करेंगे।
4/10Image Source : India TV
यह हिस्सा 20 महीने बाद जनता के लिए खुलेगा। उद्घाटन के दिन, विजिटर्स को इंडिया गेट से मान सिंह रोड तक जाने की अनुमति नहीं होगी, लेकिन वे बाकी हिस्से का उपयोग कर सकते हैं। इसके बाद 9 सितंबर से पूरे खंड को आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा।
5/10Image Source : India TV
परियोजना की कार्यकारी एजेंसी केंद्रीय लोकनिर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) ने पांच वेंडिंग जोन स्थापित किए हैं, जहां 40 विक्रेताओं (प्रत्येक को योजना के अनुसार) को अनुमति दी जाएगी और उन्हें गार्डन एरिया में विजिटर्स को अपना सामान बेचने की अनुमति नहीं होगी।
6/10Image Source : India TV
इस संबंध में एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इंडिया गेट के पास दो ब्लॉक होंगे और प्रत्येक ब्लॉक में आठ दुकानें होंगी। उन्होंने कहा कि कुछ राज्यों ने अपने फूड स्टॉल लगाने में रुचि दिखाई है।
7/10Image Source : India Tv
अधिकारी ने कहा, "आइसक्रीम कार्ट को केवल वेंडिंग जोन में ही चलने की अनुमति होगी। हालांकि, हमने कोई निर्णय नहीं लिया है, लेकिन हम यह सुनिश्चित करेंगे कि इन आइसक्रीम ट्रॉली को सड़कों पर जाने की अनुमति नहीं हो।"
8/10Image Source : India Tv
अधिकारी ने कहा कि यह सुनिश्चित करने के लिए पुलिसकर्मियों और सुरक्षा गार्ड की भारी तैनाती होगी कि कोई चोरी न हो और नयी स्थापित सुविधाओं को नुकसान न पहुंचे।
9/10Image Source : India TV
अधिकारी ने कहा कि करीब 80 सुरक्षा गार्ड इस मार्ग पर नजर रखेंगे। उन्होंने कहा कि पूरे खंड पर 16 पुल हैं। वहीं, एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पूरे हिस्से में 1,125 वाहनों के लिए पार्किंग की जगह बनाई गई है और इंडिया गेट के पास 35 बसों के लिए पार्किंग की जगह निर्धारित की गई है।
10/10Image Source : India TV
इसके, अलावा और भी बहुत सी शानदार चीजें हैं। सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास परियोजना में एक नया त्रिकोणीय संसद भवन, एक सामान्य केंद्रीय सचिवालय, तीन किलोमीटर के राजपथ का कायाकल्प, नया प्रधानमंत्री आवास और कार्यालय और एक नए उपराष्ट्रपति एन्क्लेव की परिकल्पना शामिल है।