Published : Sep 18, 2025 12:46 pm IST, Updated : Sep 18, 2025 12:46 pm IST
1/5Image Source : FREEPIK
क्या आप भी ग्लोइंग स्किन के लिए पार्लर में जाकर महंगे-महंगे ब्यूटी ट्रीटमेंट्स पर पैसे खर्च करते हैं? अगर हां, तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आप घर बैठे भी नेचुरल तरीके से अपनी त्वचा की रंगत को काफी हद तक सुधार सकते हैं।
2/5Image Source : FREEPIK
स्किन के लिए दूध को पुराने जमाने से फायदेमंद माना जाता रहा है। अगर आप भी अपनी डल स्किन को ग्लोइंग बनाना चाहते हैं, तो आप पोषक तत्वों से भरपूर दूध को अपने स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बना सकते हैं। हर रोज कॉटन बॉल की मदद से चेहरे पर दूध लगाएं और फिर थोड़ी देर के बाद फेस वॉश कर लीजिए।
3/5Image Source : FREEPIK
त्वचा के निखार को बढ़ाने के लिए आप गुलाब जल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। गुलाब जल में पाए जाने वाले तमाम औषधीय गुण न केवल आपकी स्किन को ग्लोइंग बना सकते हैं बल्कि त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं को दूर भी कर सकते हैं।
4/5Image Source : FREEPIK
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आप दूध और गुलाब जल को मिक्स करके भी लगा सकते हैं। दूध और गुलाब जल के मिक्सचर को टोनर की तरह यूज किया जा सकता है। इस नेचुरल टोनर की मदद से त्वचा की रंगत को काफी हद तक सुधारा जा सकता है।
5/5Image Source : FREEPIK
बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको इन लिक्विड्स को 15 से 20 मिनट तक अपने चेहरे पर लगाए रखना है और फिर फेस वॉश करना है। हालांकि, अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो आपको इन लिक्विड्स को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए।