झाड़ू जैसे बाल बन जाएंगे सिल्की, हफ्ते में एक बार लगाएं ये हेयर पैक
झाड़ू जैसे बाल बन जाएंगे सिल्की, हफ्ते में एक बार लगाएं ये हेयर पैक
How to make hair silky: क्या आप भी बालों के रूखेपन से छुटकारा पाना चाहते हैं? अगर हां, तो आपको इस हेयर पैक को अपने हेयर केयर रूटीन का हिस्सा बना लेना चाहिए।
Published : Nov 26, 2025 08:42 pm IST, Updated : Nov 26, 2025 08:42 pm IST
1/5Image Source : FREEPIK
क्या आपके बाल भी बहुत ज्यादा ड्राई हो गए हैं? अगर आप औषधीय गुणों से भरपूर इस हेयर पैक को यूज करना शुरू कर देंगे, तो आपके झाड़ू जैसे बाल बेहद मुलायम हो जाएंगे। आपको बता दें कि इस हेयर पैक की मदद से बिना कंडीशनर अप्लाई किए आपके बाल सिल्की बन जाएंगे।
2/5Image Source : FREEPIK
सबसे पहले आपको एक पके हुए केले को अच्छी तरह से मैश कर लेना है। अब एक कटोरी में मैश्ड केले के साथ-साथ एक बड़ी स्पून नारियल के तेल को भी निकाल लीजिए। आपको इन दोनों नेचुरल चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करके एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लेना है। आपका हेयर पैक तैयार है।
3/5Image Source : FREEPIK
आइए इस हेयर पैक को यूज करने के सही तरीके के बारे में भी जान लेते हैं। आपको इस हेयर पैक को अपनी स्कैल्प पर अच्छी तरह से अप्लाई कर लेना है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए लगभग 60 मिनट तक इस हेयर पैक को लगाए रखिए। एक घंटे के बाद आप हेयर वॉश कर सकते हैं।
4/5Image Source : FREEPIK
बालों को धोने के लिए माइल्ड शैंपू ही यूज करें। हेयर वॉश करने के बाद आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर महसूस होने लगेगा। आपके बालों का रूखापन दूर हो जाएगा और आपके बाल एकदम स्मूद और मुलायम बन जाएंगे। सिल्की बाल पाने के लिए इस हेयर पैक का इस्तेमाल किया जा सकता है।
5/5Image Source : FREEPIK
केले और नारियल के तेल में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व न केवल आपके बालों को मुलायम बनाने में कारगर साबित हो सकते हैं बल्कि हेयर फॉल प्रॉब्लम को दूर करने में भी मदद कर सकते हैं। कुल मिलाकर ये हेयर पैक आपके बालों में मौजूद पोषण की कमी को काफी हद तक दूर कर सकता है।