वॉशिंग मशीन से आने वाली गंदी बदबू बिना पैसा खर्च किए मिनटों में होगी साफ, नोट कर लें हैक्स
वॉशिंग मशीन से आने वाली गंदी बदबू बिना पैसा खर्च किए मिनटों में होगी साफ, नोट कर लें हैक्स
वॉशिंग मशीन में कपड़े कब धुल जाते हैं पता भी नहीं चलता है। लेकिन हमारे गंदे कपड़ों को धोने वाली वॉशिंग मशीन को भी साफ़ सफाई की ज़रूरत पड़ती है। अगर आप इसको साफ़ नहीं करेंगे तो वह बहुत जल्द खराब हो सकती है। ऐसे में चलिए मशीन को साफ करने के कुछ आसान उपाय बताते हैं।
Published : Feb 02, 2026 06:25 pm IST, Updated : Feb 02, 2026 06:25 pm IST
1/5Image Source : UNSPLASH
वॉशिंग मशीन में कपड़े कब धुल जाते हैं पता भी नहीं चलता है। लेकिन हमारे गंदे कपड़ों को धोने वाली इस मशीन को भी साफ़ सफाई की ज़रूरत पड़ती है। दरअसल, लगातार इस्तेमाल करने से मशीन में पानी, साबुन जम जाते हैं और इसके ऊपर धुल और मिट्टी जमा हो जाता है। ऐसे में समय समय पर इसको साफ करना चाहिए। अगर आप वॉशिंग मशीन साफ़ नहीं करेंगे तो वह बहुत जल्द खराब हो सकती है। ऐसे में चलिए आपको मशीन को साफ करने के कुछ आसान उपाय बताते हैं।
2/5Image Source : UNSPLASH
विनेगर और बेकिंग सोडा: वाशिंग मशीन को साफ करने के लिए उसके ड्रम में पहले 2 कप विनेगर डालें। अब मशीन को हाई टेम्प्रेचर पर चलाएं। उसके बाद उसमें आधा कप बेकिंग सोडा डालें और फिर से एक बार चलाएं। सिरका और बेकिंग सोडा गंदगी, चिपचिपा मैल और बैक्टीरिया को आसानी से हटाते हैं।
3/5Image Source : UNSPLASH
नींबू का रस: वॉशिंग मशीन की सफाई में नींबू का रस बहुत काम आता है। सबसे पहले दो निम्बू को स्क्वीज कर उसका जूस निकाल लें और इस जूस को को वॉशिंग मशीन के ड्रम में डालें। अब कॉटन के कपड़े से एक बार ड्रमर को साफा करें। नींबू के एसिडिक गुण गंदगी को खत्म कर फ्रेश स्मेल देते हैं।
4/5Image Source : UNSPLASH
पुरानी टूथब्रश और टूथपेस्ट: टूथब्रश को पुरानी टूथपेस्ट में डुबोकर मशीन के अधिक गंदे हिस्सों, जैसे कि डिटर्जेंट ट्रे या गास्केट, को साफ कर सकते हैं।
5/5Image Source : UNSPLASH
ड्रायर शीट: अगर आपकी मशीन में बदबू है, तो एक ड्रायर शीट को ड्रम में डालकर एक चक्र चला सकते हैं। यह मशीन को ताजगी प्रदान करता है। मशीन को सिर्फ अंदर से ही नहीं बल्कि ऊपर से भी हमेशा साफ़ करें। हो सके तो ऊपर से मशीन को किसी कपड़े या पल्स्टिक से ढककर रखें ताकि उसपर धूल या मिटटी न जमा हों।