इन पोषक तत्वों की कमी से स्किन हो सकती है डैमेज, एक्सपर्ट ने बताया कमी कैसे होगी पूरी?
इन पोषक तत्वों की कमी से स्किन हो सकती है डैमेज, एक्सपर्ट ने बताया कमी कैसे होगी पूरी?
अगर आपकी स्किन हमेशा बेजान दिखती है तो इसके पीछे शरीर में कुछ पोषक तत्वों की कमी हो सकती है। ऐसे में एक्सपर्ट ने बताया कि डाइट में किन चीजों को शामिल करके इन पोषक तत्वों की कमी को पूरा किया जा सकता है।
Published : Sep 06, 2026 12:01 pm IST, Updated : Sep 06, 2026 12:03 pm IST
1/4Image Source : UNSPLASH
अगर आपके स्किन पर मुंहासे, डलनेस, पिगमेंटेशन जैसी समस्याएं बार बार दिख रही हैं तो इसके पीछे शरीर में कुछ पोषक तत्वों की कमी भी हो सकती हैं। त्वचा को हेल्दी रखने के लिए शरीर में किन पोषक तत्वों की कमी नहीं होनी चाहिए बता रही हैं आयुर्वेदिक हेल्थ कोच डिंपल जांगड़ा
2/4Image Source : UNSPLASH
ओमेगा-3 फैट और विटामिन A: इन पोषक तत्वों की कमी से स्किन पर अक्सर त्वचा पर सूजन और मुंहासे निकलने लगते हैं। ऐसे में इसकी कमी को पूरा करने के लिए गाजर, शकरकंद, कद्दू के बीज, तिल, अलसी और चिया बीज डाइट में शामिल किए जा सकते हैं।
3/4Image Source : UNSPLASH
विटामिन डी , विटामिन ए और जिंक: अगर आपकी स्किन बहुत ज़्यादा रूखी या एक्ज़िमा की समस्या से पीड़ित है तो अपनी डाइट में अखरोट, अलसी, चिया बीज, मशरूम और कद्दू, सूरजमुखी व तिल के बीज जैसे पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थ उपयोगी हो सकते हैं।
4/4Image Source : MAGNIFIC
आयरन, विटामिन B12 और विटामिन C: इन पोषक तत्वों की कमी से पिगमेंटेशन और बेजान स्किन की समस्या बढ़ जाती है। ऐसे में है इसकी कमी को पूरा करने के लिए डाइट में प्रोटीन और विटामिन C जरूरी हैं। जन्में- दालें, बीन्स, नट्स, बीज और विटामिन C से भरपूर फल-सब्जियां इसके अच्छे स्रोत हैं।