बच्चों की तरह मुलायम हो जाएगी त्वचा, बस इन 2 चीजों को मिलाकर लगाएं
बच्चों की तरह मुलायम हो जाएगी त्वचा, बस इन 2 चीजों को मिलाकर लगाएं
How to get soft skin: क्या आप भी अपनी रूखी और बेजान त्वचा से छुटकारा पाना चाहते हैं? अगर हां, तो आप इस नेचुरल फेस पैक को अपने स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बना सकते हैं।
Published : Dec 05, 2025 10:10 pm IST, Updated : Dec 05, 2025 10:10 pm IST
1/5Image Source : FREEPIK
सर्दियों में अक्सर त्वचा रूखेपन का शिकार बन जाती है। त्वचा की ड्राइनेस को दूर करने के लिए आपको महंगी-महंगी केमिकल युक्त क्रीम्स खरीदने की कोई जरूरत नहीं है। आप औषधीय गुणों से भरपूर एलोवेरा और शहद का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
2/5Image Source : FREEPIK
सबसे पहले एक कटोरी में एक स्पून एलोवेरा जेल निकाल लीजिए। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए फ्रेश एलोवेरा जेल यूज करें। इसके बाद आपको इसी कटोरी में एक स्पून शहद भी निकाल लेना है। अब इन दोनों नेचुरल चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करके एक पेस्ट तैयार कर लीजिए।
3/5Image Source : FREEPIK
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शहद और एलोवेरा, दोनों ही आपकी त्वचा के लिए नेचुरल मॉइस्चराइजर साबित हो सकते हैं। अगर आप अपनी रूखी त्वचा को हाइड्रेट और मुलायम बनाना चाहते हैं, तो आप एलोवेरा जेल और शहद से बने इस फेस पैक को यूज कर सकते हैं।
4/5Image Source : FREEPIK
आपको एलोवेरा जेल और शहद के मिक्सचर को अपने पूरे चेहरे पर अच्छी तरह से अप्लाई कर लेना है। आप त्वचा की हल्के हाथों से मसाज भी कर सकते हैं। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए लगभग 10-15 मिनट तक इस मिक्सचर को लगाए रखें और फिर गुनगुने पानी से फेस वॉश कर लें।
5/5Image Source : FREEPIK
मुंहासे, दाग-धब्बे या फिर पिगमेंटेशन की समस्या को गुडबाय कहने के लिए भी इस मिक्सचर का इस्तेमाल किया जा सकता है। एलोवेरा जेल और शहद झुर्रियों को कम करने में भी कारगर साबित हो सकते हैं। हालांकि, इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले आपको पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए।