राइस वॉटर के आइस क्यूब्स से पाएं बेदाग और चमकदार त्वचा, जानें बनाने और लगाने का तरीका
राइस वॉटर के आइस क्यूब्स से पाएं बेदाग और चमकदार त्वचा, जानें बनाने और लगाने का तरीका
चावल का पानी सदियों से त्वचा की देखभाल के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है। जब इसी पानी को बर्फ के रूप में इस्तेमाल किया जाता है, तो इसके फायदे और भी बढ़ जाते हैं।
Published : Sep 07, 2025 09:10 pm IST, Updated : Sep 07, 2025 09:13 pm IST
1/5Image Source : freepik
चावल का पानी सदियों से त्वचा की देखभाल के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है। इसमें विटामिन, मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं जो त्वचा को पोषण देते हैं। जब इसी पानी को बर्फ के रूप में इस्तेमाल किया जाता है, तो इसके फायदे और भी बढ़ जाते हैं। राइस वॉटर आइस क्यूब्स त्वचा को चमकदार बनाने, सूजन कम करने और सनबर्न से भी राहत देते हैं। चलिए जानते हैं इसके फायदे और इसका इस्तेमाल कैसे करें
2/5Image Source : freepik
चावल का पानी ड्राई स्किन के लिए काफी फायदेमंद है। यह ड्राई स्किन को पूरी तरह से हाइड्रेट और शांत करता है, जिससे त्वचा मुलायम और कोमल बनती है। राइस वॉटर ऑइली स्किन के लिए भी काफी लाभकारी है। यह एक्स्ट्रा ऑइल को कम करता है और पीएच स्तर को संतुलित करता है।
3/5Image Source : freepik
राइस वॉटर के आइस क्यूब्स मुंहासों, धूप से होने वाले नुकसान और प्रदूषण के कारण होने वाले काले धब्बों और पिगमेंटेशन को हल्का करने में मदद करते हैं। यह त्वचा की रंगत को एक समान बनाता है और टैनिंग को भी दूर करता है। नियमित उपयोग से यह साफ और बेदाग त्वचा पाने में मदद करता है।
4/5Image Source : freepik
राइस वॉटर बनाने के लिए सबसे पहले चावल को अच्छी तरह धो लें और आधे घंटे बाद इसे 30 मिनट तक उबालें। उबले हुए पानी को छान लें और फिर इसे एक आइस क्यूब ट्रे में डालें और जमने के लिए फ़्रीज़र में रख दें। अगर आप त्वचा को हाइड्रेशन और नमी देना चाहते हैं, तो इस मिश्रण में एलोवेरा जेल और गुलाब जल मिला सकते हैं।
5/5Image Source : freepik
सुबह चेहरे को हल्के क्लींजर से धोकर सुखा लें। एक आइस क्यूब लें और इसे अपने चेहरे पर धीरे-धीरे गोलाकार गति में मालिश करें। मालिश करने के बाद कणों को त्वचा में अवशोषित होने दें। आप इसे सुबह और रात दोनों समय इस्तेमाल कर सकते हैं।