Published : Aug 06, 2026 04:40 pm IST, Updated : Aug 06, 2026 04:46 pm IST
1/4Image Source : UNSPLASH
आंखों के डार्क सर्कल पूरा चेहरा खराब कर देते हैं। इनकी वजह से चेहरा बेजन नज़र आता है। अगर आपकी आंखों के नीचे भी डार्क सर्कल बहुत ज़्यादा हो गए हैं तो उन्हें दूर करने के लिए आप डर्मेटोलॉजिस्ट एवं एस्थेटिक फिजिशियन डॉक्टर आंचल पंथ द्वारा बताए गए इन बेहतरीन नुस्खों को आज़मा सकते हैं। डॉक्टर बता रही हैं कि डार्क सर्कल कैसे कंट्रोल करें और बेजान स्किन में जान कैसे भरें?
2/4Image Source : UNSPLASH
आंखों की सूजन कम करने के लिए ठंडे चम्मच का इस्तेमाल: अगर सुबह आपकी आंखें सूजी हुई लगती हैं, तो यह तरीका बहुत काम आ सकता है। इससे आंखों के नीचे की सूजन (आई बैग्स) कम करने में मदद मिलती है। बस रात भर फ्रीज़र में एक चम्मच रखें और सुबह उसका इस्तेमाल करें।
3/4Image Source : UNSPLASH
ग्रीन टी बैग्स: यह लोकप्रिय तरीका आंखों के नीचे की सूजन को कम करने में मदद करता है, जिससे त्वचा में थोड़ी चमक आती है। ग्रीन टी में मौजूद कैटेचिन त्वचा को आराम पहुंचा सकते हैं।
4/4Image Source : UNSPLASH
शहद और गुलाब जल का पैक: आंखों के साथ स्किन को नेचुरली निहार देने के लिए आप शहद और गुलाब जल का पैक इस्तेमाल कार्स कटे हैं। शहद ऑयली या मुहांसों वाली त्वचा के लिए बहुत अच्छा होता है। यह त्वचा की लालिमा को कम करने में भी मदद करता है। गुलाब जल के साथ मिलाकर लगाने से चेहरे के खुले रोमछिद्र कम दिखाई देते हैं और चेहरे की लालिमा भी कम होती है। इसे पूरे चेहरे पर समान रूप से लगाएं और 15-20 मिनट तक लगा रहने दें। इसे हफ्ते में दो बार किया जा सकता है।