इंस्टेंट निखार चाहिए तो इन चार तरीकों से करें चावल के आटे का इस्तेमाल, दाग धब्बे होंगे तुरंत गायब
इंस्टेंट निखार चाहिए तो इन चार तरीकों से करें चावल के आटे का इस्तेमाल, दाग धब्बे होंगे तुरंत गायब
चावल का पानी ही नहीं बल्कि उसका आटा भी स्किन के लिए फायदेमंद माना जाता है। अगर आपको इंस्टेंट ग्लो चाहिए या ज़िद्दी दाग धब्बों से छुटकारा पाना है तो आप चावल के आटे का इन चारा तरीकों से इस्तेमाल कर सकते हैं। चलिए जानते हैं कैसे?
Published : Mar 25, 2026 05:50 pm IST, Updated : Mar 25, 2026 05:50 pm IST
1/5Image Source : UNSPLASH/FREEPIK
चावल का पानी ही नहीं बल्कि उसका आटा भी स्किन के लिए फायदेमंद माना जाता है। अगर आपको इंस्टेंट ग्लो चाहिए या ज़िद्दी दाग धब्बों से छुटकारा पाना है तो आप चावल के आटे का इन चारा तरीकों से इस्तेमाल कर सकते हैं। चलिए जानते हैं कैसे?
2/5Image Source : unsplash
चावल का आटा और कच्चा दूध: 2 चम्मच चावल के आटे में 2 चम्मच कच्चा दूध मिलाकर 15 मिनट के लिए लगाएं और फिर हल्के हाथों से स्क्रब करते हुए धो लें। यह फेस पैक काले धब्बे और पिगमेंटशन की समस्या को दूर करता है साथ ही नेछुटल निखारा मिलता है।
3/5Image Source : unsplash
चावल का आटा और गुलाब जल: अगर आपको तुरंत नेचुरल निखार चाहिए तो 2 चम्मच चावल के आटे में 2 चम्मच गुलाब जल मिलाकर उसका पेस्ट बनाएं। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद धो लें। यह पेस्ट स्किन को तरोताजा और चमकदार बनाता है। आप इसे हफ्ते में दो बार लगा सकते हैं।
4/5Image Source : unsplash
चावल का आटा और एलोवेरा जेल: अगर आपके चहेरे पर छोटे छोटे पिम्पल्स या एक्ने आ गए हैं तो इस परेशानी को दूर करने के लिए 2 चम्मच चावल के आटे में 2 चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर 20 मिनट के लिए लगाएं। यह मुंहासों को कम करने के सतह स्किन को कूलिंग देने में भी मदद करता है।
5/5Image Source : unsplash
चावल का आटा और नींबू का रस: अक्सर पिम्पल्स आने के बाद जब वे चले जाते हैं तो वहां काले दाग धब्बे दिखाई देते हैं। अगर आप भी स्किन की इस समस्या से परेशान हैं तो उसे दूर करने के लिए 2 चम्मच चावल के आटे में कुछ बूंदें नींबू के रस की मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे चेहरे पर लगाएं और फिर 15 मिनट के बाद धो लें,