Published : Apr 20, 2025 10:26 pm IST, Updated : Apr 20, 2025 10:26 pm IST
1/5Image Source : Freepik
क्या आपके बाल भी बहुत ज्यादा झड़ने लगे हैं? अगर हां, तो आपको समय रहते हेयर फॉल की समस्या को दूर करने की कोशिश में जुट जाना चाहिए वरना आप गंजेपन का शिकार भी बन सकते हैं। इस प्रॉब्लम से छुटकारा पाने के लिए आप मेथी दाने से बने हेयर पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं।
2/5Image Source : Freepik
नेचुरल हेयर पैक बनाने के लिए सबसे पहले एक कप पानी में हाफ कप मेथी दाना डालकर रात भर के लिए भिगोकर छोड़ दीजिए। अब अगली सुबह भीगे हुए मेथी दाने को मिक्सर में डालकर एक बारीक पेस्ट बना लीजिए। इस पेस्ट को एक कटोरी में निकाल लीजिए।
3/5Image Source : Freepik
अब इस पेस्ट में एक स्पून नारियल का तेल मिक्स कर लीजिए। आइए इस पेस्ट यानी हेयर पैक को हेयर केयर रूटीन में शामिल करने के सही तरीके के बारे में भी जानकारी हासिल कर लेते हैं। इस हेयर पैक को अपने बालों पर और अपनी स्कैल्प पर अच्छी तरह से अप्लाई कर लीजिए।
4/5Image Source : Freepik
बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए 30 से 40 मिनट तक इस हेयर पैक को अपने बालों पर लगाए रखें। अब आप किसी भी माइल्ड शैंपू को यूज कर हेयर वॉश कर सकते हैं। इस केमिकल फ्री हेयर पैक को एक हफ्ते में एक से दो बार इस्तेमाल किया जा सकता है।
5/5Image Source : Freepik
मेथी दाने में पाए जाने वाले तत्व न केवल हेयर फॉल की समस्या से छुटकारा दिलाने में बल्कि बालों में मौजूद पोषण की कमी को दूर करने में भी कारगर साबित हो सकते हैं। रूसी की समस्या को अलविदा कहने के लिए भी इस हेयर पैक का इस्तेमाल किया जा सकता है।