हेयर वॉश से कितने घंटे पहले बालों में तेल लगाना चाहिए?
हेयर वॉश से कितने घंटे पहले बालों में तेल लगाना चाहिए?
Hair Care Tips: क्या आप भी अपनी हेयर हेल्थ को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं? अगर हां, तो आपको हेयर वॉश से इतने घंटे पहले अपने बालों में तेल जरूर लगाना चाहिए।
Published : Nov 28, 2025 09:19 pm IST, Updated : Nov 28, 2025 09:19 pm IST
1/5Image Source : FREEPIK
दादी-नानी के जमाने से बालों में तेल लगाने की सलाह दी जाती रही है। अगर आप भी अपने बालों में मौजूद पोषण की कमी को दूर कर उन्हें मजबूत बनाना चाहते हैं, तो आपको अपने हेयर केयर रूटीन में तेल लगाने की आदत को जरूर शामिल करना चाहिए।
2/5Image Source : FREEPIK
हेयर वॉश से कम से कम 30 मिनट यानी आधे घंटे पहले तेल लगाने की सलाह दी जाती है। अगर आप चाहें तो बाल धोने से एक घंटे पहले भी तेल लगा सकते हैं। वहीं, बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए हेयर वॉश से एक रात पहले औषधीय गुणों से भरपूर तेल लगाया जा सकता है।
3/5Image Source : FREEPIK
रात में तेल लगाकर सो जाना और फिर अगली सुबह हेयर वॉश करना, ये आदत आपके बालों की सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती है। आप हर हफ्ते दो बार तेल लगाकर हेयर वॉश करना शुरू कर दीजिए और आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेगा।
4/5Image Source : FREEPIK
अगर आपके बाल कमजोर हैं या फिर आप हेयर फॉल प्रॉब्लम से जूझ रहे हैं, तो आपको हेयर वॉश से पहले तेल जरूर लगाना चाहिए। तेल में मौजूद तमाम पोषक तत्व आपके बालों को मजबूत बनाने में, हेयर फॉल प्रॉब्लम से छुटकारा दिलाने में और डैंड्रफ की समस्या को दूर करने में असरदार साबित हो सकते हैं।
5/5Image Source : FREEPIK
रूखे और बेजान बालों को मुलायम बनाने के लिए या फिर फ्रिज फ्री बालों के लिए भी बाल धोने से पहले तेल अप्लाई करना फायदेमंद साबित हो सकता है। अगर आप अपने बालों को शाइनी बनाना चाहते हैं, तो भी तेल को अपने हेयर केयर रूटीन का हिस्सा बना सकते हैं।