बर्फ से पट चुके हैं ये शहर, तस्वीरें देख आपका दिल खुश हो जाएगा
बर्फ से पट चुके हैं ये शहर, तस्वीरें देख आपका दिल खुश हो जाएगा
Snowfall States In India: इन दिनों उत्तराखंड से लेकर हिमाचल प्रदेश तक और जम्मू कश्मीर से लेकर लेह लद्दाख तक भारत के कई राज्यों में जमकर बर्फबारी हो रही है। स्नोफॉल का दिलकश नजारा देख आपका मन भी बर्फीली पहाड़ियों पर जाने को करेगा।
Published : Jan 06, 2025 10:13 am IST, Updated : Jan 06, 2025 10:13 am IST
1/5Image Source : Social
उत्तराखंड में इन दिनों जमकर बर्फबारी हो रही है। बर्फबारी का मजा लेना है तो आप ऑली जाने का प्लान बना लें। यहां आप स्कीइंग का मजा ले सकते हैं। मसूरी, चोपता, चकराता, कान्ताल, धनौल्टी, नैनीताल, चमोली, जोशीमठ, रुद्रप्रयाग और टिहरी जैसे कई इलाकों में भारी बर्फबारी हो रही है।
2/5Image Source : Social
हिमाचल प्रदेश के शिमला से लेकर कुल्लू मनाती तक वादियां पूरी तरह से बर्फ से ढ़क गई हैं। हिमाचल प्रदेश में चंबा, कांगड़ा, किन्नौर, लाहौल स्पिति, मंडी और कई दूसरे इलाकों में बर्फबारी हो रही है। कुफरी में बर्फबारी से जुड़े एडवेंचर का मजा ले सकते हैं। बड़ी संख्या में सैलानी स्नोफॉल को इंजॉय कर रहे हैं।
3/5Image Source : Social
जम्मू कश्मीर की वादियां भी बर्फ से ढ़क गई हैं। जम्मू कश्मीर में बर्फबारी का मजा लेने के लिए सैलानी पहुंच रहे हैं। अगर आपने कश्मीर नहीं देखा तो ये बेस्ट टाइम है। इन दिनों कश्मीर के अलावा गुलमर्ग, पहलगाम और उसके आसपास के इलाके पूरी तरह से बर्फ से पट चुके हैं।
4/5Image Source : Social
बर्फबारी का मजा लेना है तो सिक्किम भी जा सकते हैं। यहां स्नोफॉल के साथ साथ आपको काफी कुछ नया देखने को मिलेगा। सिक्किम में इन दिनों तीस्ता नदी के किनारे बसे लाचुंग गांव, चांगू लेक, चोपता वैली और नाथुला के रास्ते आपको काफी बर्फबारी देखने को मिलेगी।
5/5Image Source : Social
नॉर्थ ईस्ट में भी आपको कई जगह बर्फबारी देखने को मिल जाएगी। अरुणाचल प्रदेश के तवांग में भी इन दिनों जमकर बर्फबारी हो रही है। इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश की मेचुका वैली किसी जन्नत से कम नहीं है। यहां इन दिनों आप स्नोफॉल जमकर इंजॉय कर सकते हैं।