दिन में कितनी बार मॉइस्चराइजर लगाना चाहिए? यहां जानें
दिन में कितनी बार मॉइस्चराइजर लगाना चाहिए? यहां जानें
त्वचा को हेल्दी, चमकदार और कोमल बनाए रखने के लिए मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल बेहद जरूरी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दिन में कितनी बार मॉइस्चराइजर लगाना चाहिए। चलिए जानते हैं।
Published : Jul 28, 2026 04:48 pm IST, Updated : Jul 28, 2026 04:48 pm IST
1/5Image Source : Magnific
आमतौर पर स्किन एक्सपर्ट्स दिन में 2 बार मॉइस्चराइजर लगाने की सलाह देते हैं एक बार सुबह और दूसरी बार रात को सोने से पहले।
2/5Image Source : Magnific
सुबह चेहरा धोने के बाद मॉइस्चराइजर लगाने से त्वचा में नमी लॉक हो जाती है। यह दिनभर प्रदूषण, धूप और सूखी हवा से त्वचा को बचाती है। सुबह वाटर-बेस्ड या हल्का मॉइस्चराइजर चुनें। इसके बाद सनस्क्रीन लगाना न भूलें।
3/5Image Source : Magnific
रात में हमारी त्वचा खुद को रिपेयर करती है। सोने से पहले चेहरा साफ करके थोड़ा थिक या हाइड्रेटिंग मॉइस्चराइजर लगाएं। यह त्वचा को गहराई से पोषण देता है और सुबह त्वचा खिली-खिली दिखती है।
4/5Image Source : Magnific
अगर आपकी स्किन बहुत ज्यादा ड्राई है तो दोपहर में भी आप मॉइस्चाइजर इस्तेमाल कर सकते हैं।
5/5Image Source : Magnific
जब भी आप फेसवॉश या पानी से चेहरा धोएं, तो उसके तुरंत बाद मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं।