Published : Jan 09, 2026 08:30 pm IST, Updated : Jan 09, 2026 08:30 pm IST
1/5Image Source : FREEPIK
दादी-नानी के जमाने से हल्दी को सेहत के साथ-साथ त्वचा के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हल्दी में औषधीय गुणों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। आइए हल्दी को स्किन केयर रूटीन में शामिल करने के सही तरीके के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।
2/5Image Source : FREEPIK
सबसे पहले कच्ची हल्दी को घिस लीजिए। अब एक कटोरी में एक से दो स्पून हल्दी पाउडर निकाल लीजिए। इसके बाद आपको इसी कटोरी में एक स्पून शहद भी निकाल लेना है। इन दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करके एक स्मूद और गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लीजिए।
3/5Image Source : FREEPIK
आप इस पेस्ट को फेस पैक की तरह यूज कर सकते हैं। अपने पूरे चेहरे पर और गर्दन वाले हिस्से पर इस पेस्ट को अच्छी तरह से अप्लाई कर लीजिए। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको लगभग 10 से 15 मिनट तक इस पेस्ट को अपनी त्वचा पर लगाए रखना है।
4/5Image Source : FREEPIK
फेस वॉश करने के लिए आपको गुनगुने पानी का इस्तेमाल करना है। चेहरे को धोकर पोछने के बाद अपनी त्वचा पर मॉइश्चराइजर लगाना न भूलें। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आप औषधीय गुणों से भरपूर इस केमिकल फ्री फेस पैक को एक हफ्ते में 1 से 2 बार यूज कर सकते हैं।
5/5Image Source : FREEPIK
जहां हल्दी में मौजूद तत्व त्वचा के निखार को बढ़ाने में कारगर साबित होंगे, तो वहीं शहद में मौजूद तत्व आपकी रूखी और बेजान त्वचा को मुलायम बनाने का काम करेंगे। हालांकि, इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले आपको पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए।