1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. हेल्थ
  4. इम्यूनिटी को मजबूत बनाते हैं ये फूड्स, डाइट में करें शामिल

इम्यूनिटी को मजबूत बनाते हैं ये फूड्स, डाइट में करें शामिल

अगर आपका इम्यून सिस्टम भी कमजोर है तो उसे मजबूत बनाने के लिए अपनी डाइट में इन कुछ फूड्स को शामिल करें

Written By: Poonam Yadav
Published : Sep 22, 2026 07:12 pm IST,  Updated : Sep 22, 2026 07:13 pm IST
अगर आप अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए मल्टीविटामिन्स खा रहे हैं या बच्चों को च्यवनप्रास खिला रहे हैं तो अपनी डाइट में कुछ नेचुरल चीजों को भी शामिल करें। आयुर्वेदिक डॉक्टर सलीम ज़ैदी कहते हैं कि जरूरी पोषक तत्व सिर्फ इम्यूनिटी सप्लीमेंट्स में नहीं बल्कि आपके किचन में मौजूद कई चीजों में भी मिल सकते हैं। वह बता रहे हैं कि इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए किन चीजों का सेवन आप घर पर कर सकते हैं।
1/5 Image Source : UNSPLASH

हल्दी वाला दूध: इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए आप हल्दी वाले दूध को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। हल्दी में मौजूद करक्यूमिन इन्फ्लेमेशन और इंफेक्शन दोनों को कंट्रोल करता है। गर्म दूध में आधा चम्मच हल्दी और चुटकीभर काली मिर्च मिलाकर सेवन करें। यह मिश्रण इम्यून को मजबूत कर सर्दी-खांसी को भी कंट्रोल करता है।
2/5 Image Source : MAGNIFIC

आंवला: विटामिन सी से भरपूर आंवला को सुपरफूड यूं ही नहीं कहा जाता है। एक आंवला में एक संतरे से बीस गुना ज़्यादा विटामिन सी होता है जो आपके कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है। रोजाना सुबह आप कच्चा आंवला, या उसका जूस पी सकते हैं।
3/5 Image Source : UNSPLASH
आंवला: विटामिन सी से भरपूर आंवला को सुपरफूड यूं ही नहीं कहा जाता है। एक आंवला में एक संतरे से बीस गुना ज़्यादा विटामिन सी होता है जो आपके कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है। रोजाना सुबह आप कच्चा आंवला, या उसका जूस पी सकते हैं।
लहसून: लहसुन भी इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में फायदेमंद माना गया है। इसमें मौजूद एलिसिन एक एंटी बायोटिक है जो इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने का काम करता है। इसे काटकर रखें और दस मिनट बाद इसे कच्चा खाएं।
4/5 Image Source : UNSPLASH
लहसून: लहसुन भी इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में फायदेमंद माना गया है। इसमें मौजूद एलिसिन एक एंटी बायोटिक है जो इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने का काम करता है। इसे काटकर रखें और दस मिनट बाद इसे कच्चा खाएं।
तुलसी: तुलसी की पत्तियों को चबाने से सर्दी खांसी और गले में खराश जैसी समस्याओं में आराम मिलता है। आप इसका इस्तेमाल काढ़ा या चाय के रूप में कर सकते हैं।
5/5 Image Source : UNSPLASH

Advertisement