1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. लाइफस्टाइल
  4. रात में सोने से पहले रिलीज करना चाहते हैं स्ट्रेस, तो अपनाएं ये तरीके

रात में सोने से पहले रिलीज करना चाहते हैं स्ट्रेस, तो अपनाएं ये तरीके

Written By: Vanshika Saxena
Published : Nov 21, 2024 09:08 pm IST,  Updated : Nov 21, 2024 09:08 pm IST
क्या आपको भी रात में बहुत ज्यादा स्ट्रेस महसूस होता है? कुछ लोग तनाव की वजह से रात भर करवट बदलते रह जाते हैं और ठीक तरह से सो नहीं पाते हैं। अगर हां, तो आपको स्ट्रेस को मैनेज करने के कुछ तरीकों के बारे में जान लेना चाहिए वरना आपको लेने के देने भी पड़ सकते हैं।
1/5 Image Source : Freepik

तनाव से छुटकारा पाने के लिए आप मेडिटेशन को अपने डेली रूटीन में शामिल कर सकते हैं। मेडिटेशन न केवल आपकी मेंटल हेल्थ के लिए बल्कि आपकी फिजिकल हेल्थ को भी काफी हद तक इम्प्रूव कर सकता है। स्लीप मेडिटेशन की मदद से आप अपने स्ट्रेस को रिलीज कर चैन की नींद सो सकते हैं।
2/5 Image Source : Freepik

अगर आप रात में अपने स्ट्रेस को रिलीज करना चाहते हैं तो हॉट वॉटर बाथ ले सकते हैं। गुनगुने या फिर हल्के गर्म पानी से नहाकर आपकी बॉडी और आपका माइंड, दोनों ही काफी हद तक रिलैक्स हो सकते हैं। हॉट वॉटर बाथ लेकर आप 7 से 8 घंटे की साउंड स्लीप ले पाएंगे।
3/5 Image Source : Freepik
अगर आप रात में अपने स्ट्रेस को रिलीज करना चाहते हैं तो हॉट वॉटर बाथ ले सकते हैं। गुनगुने या फिर हल्के गर्म पानी से नहाकर आपकी बॉडी और आपका माइंड, दोनों ही काफी हद तक रिलैक्स हो सकते हैं। हॉट वॉटर बाथ लेकर आप 7 से 8 घंटे की साउंड स्लीप ले पाएंगे।
क्या आप जानते हैं कि तेल से मसाज करने से आपका माइंड काफी ज्यादा रिलैक्स महसूस कर सकता है? अगर आप चंपी करेंगे, तो आपके स्ट्रेस को काफी हद तक दूर किया जा सकता है। आपको बता दें कि तेल की मालिश से आपके ब्लड सर्कुलेशन को भी इम्प्रूव किया जा सकता है।
4/5 Image Source : Freepik
क्या आप जानते हैं कि तेल से मसाज करने से आपका माइंड काफी ज्यादा रिलैक्स महसूस कर सकता है? अगर आप चंपी करेंगे, तो आपके स्ट्रेस को काफी हद तक दूर किया जा सकता है। आपको बता दें कि तेल की मालिश से आपके ब्लड सर्कुलेशन को भी इम्प्रूव किया जा सकता है।
रात में सोने से कम से कम एक घंटे पहले से फोन या फिर लैपटॉप से दूरी बना लीजिए। स्क्रीन की वजह से आपका स्ट्रेस बढ़ सकता है। इसलिए रात में सोते समय आपको अपने कमरे में अंधेरा और शांति रखनी चाहिए। आप रिलैक्स्ड म्यूजिक सुनकर भी खुद को रिलैक्स कर सकते हैं।
5/5 Image Source : Freepik

Advertisement