Published : Jul 03, 2025 10:07 pm IST, Updated : Jul 03, 2025 10:07 pm IST
1/5Image Source : INDIA TV
दादी-नानी के जमाने से शहद को त्वचा के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है। आपको बता दें कि शहद में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं को दूर रखने में मददगार साबित हो सकते हैं।
2/5Image Source : Freepik
सबसे पहले एक कटोरी में थोड़ा सा शहद निकाल लीजिए। अब इसी कटोरी में फ्रेश एलोवेरा जेल भी निकाल लीजिए। इसके बाद आपको इन दोनों नेचुरल चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लेना है।
3/5Image Source : AI GENERATED
आप इस स्मूद पेस्ट को फेस पैक की तरह अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल कर सकते हैं। पोषक तत्वों से भरपूर इस केमिकल फ्री फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर और गर्दन वाले हिस्से पर अच्छी तरह से अप्लाई कर लीजिए।
4/5Image Source : Freepik
बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए थोड़ी देर तक इस फेस पैक को लगाए रखें और फिर फेस वॉश कर लें। मुंह धोने के बाद आपको खुद-ब-खुद अपनी त्वचा के निखार में सुधार दिखाई देने लगेगा।
5/5Image Source : Freepik
रूखी और बेजान त्वचा को मुलायम बनाने के लिए भी इस फेस पैक को स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बनाया जा सकता है। हालांकि, इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले आपको पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए।