रूखी त्वचा से छुटकारा दिला सकता है दही, ऐसे करें इस्तेमाल
रूखी त्वचा से छुटकारा दिला सकता है दही, ऐसे करें इस्तेमाल
Yogurt Skin Benefits: क्या आप भी नेचुरली रूखी त्वचा से छुटकारा पाना चाहते हैं? अगर हां, तो आपको दही को अपने स्किन केयर रूटीन में जरूर शामिल करके देखना चाहिए।
Published : Nov 22, 2025 09:19 pm IST, Updated : Nov 22, 2025 09:19 pm IST
1/5Image Source : PEXELS
क्या आपकी त्वचा भी अक्सर रूखी और बेजान लगने लगती है? अगर हां, तो आप औषधीय गुणों से भरपूर दही का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि रूखी त्वचा से छुटकारा पाने के लिए आपको पोषक तत्वों से भरपूर दही को किस तरह से स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बनाना चाहिए।
2/5Image Source : FREEPIK
सबसे पहले एक कटोरी में दो स्पून दही निकाल लीजिए। अब आपको इसी कटोरी में दो स्पून शहद और एक स्पून एलोवेरा जेल निकाल लेना है। अगर आप ड्राई स्किन से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आपको इन तीनों नेचुरल चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करके एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लेना है।
3/5Image Source : FREEPIK
इस पेस्ट को अपने पूरे चेहरे पर और गर्दन वाले हिस्से पर अप्लाई कर लीजिए। दही को इस तरह से यूज करना त्वचा के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको लगभग 15 से 20 मिनट के बाद ही फेस वॉश करना है। फेस वॉश के लिए गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें।
4/5Image Source : FREEPIK
इस फेस पैक को लगाने से आपकी त्वचा को नेचुरली मॉइस्चराइजेशन मिलेगा। त्वचा अंदर से हाइड्रेट हो पाएगी और रूखापन दूर हो जाएगा। इसके अलावा अगर आप डेड स्किन सेल्स को रिमूव कर अपनी त्वचा की रंगत को सुधारना चाहते हैं, तो भी इस तरह से दही को एक हफ्ते में एक से दो बार यूज कर सकते हैं।
5/5Image Source : PEXELS
मुंहासे, दाग-धब्बे या फिर पिगमेंटेशन की समस्या से छुटकारा पाने के लिए भी इस फेस पैक का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस फेस पैक की मदद से झुर्रियां भी कम हो सकती हैं। हालांकि, आपको इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए।