उम्र को देना है मात तो आज से खाना शुरू कर दें ये ड्राई फ्रूट, नहीं आएंगी झुर्रियां
उम्र को देना है मात तो आज से खाना शुरू कर दें ये ड्राई फ्रूट, नहीं आएंगी झुर्रियां
बढ़ती उम्र के साथ चेहरे पर झुर्रियों का आना आम है। ऐसे में इसे कम करने के लिए लोग तमाम तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन शायद आपको मालूम नहीं है कि कुछ ड्राई फ्रूट्स का सेवन कर आप अपनी स्किन को चमकदार बना सकते हैं।
Published : Jun 21, 2026 06:00 pm IST, Updated : Jun 21, 2026 06:00 pm IST
1/5Image Source : magnific
बादाम त्वचा के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन ई होता है, जो एक बेहतरीन एंटीऑक्सीडेंट है। यह त्वचा की कोशिकाओं को फ्री रेडिकल्स से बचाता है और त्वचा में नमी बनाए रखता है, जिससे झुर्रियां नहीं आती।
2/5Image Source : magnific
अखरोट सिर्फ दिमाग के लिए ही नहीं, बल्कि त्वचा के लिए भी लाजवाब है। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। यह त्वचा के सीबम को संतुलित करता है, सूजन को कम करता है और त्वचा के लचीलेपन को बरकरार रखता है।
3/5Image Source : magnific
सूखे हुए अंगूर यानी किशमिश या मुनक्का में रेस्वेराट्रॉल नामक एक एंटीऑक्सीडेंट होता है। यह शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है और खून को साफ करता है। इससे त्वचा में नेचुरल ग्लो आता है और फाइन लाइन्स कम होती है।
4/5Image Source : magnific
पिस्ता छोटे जरूर होते हैं, लेकिन ये एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं। यह त्वचा की उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करते हैं और सूरज की हानिकारक यूवी किरणों से होने वाले नुकसान से त्वचा को बचाते हैं।
5/5Image Source : magnific
काजू में कॉपर और जिंक अच्छी मात्रा में होते हैं, जो त्वचा की सेहत के लिए बेहद जरूरी मिनरल्स हैं। कॉपर शरीर में कोलाजन और इलास्टिन के उत्पादन में मदद करता है। कोलाजन ही वह प्रोटीन है जो त्वचा को टाइट रखता है और ढीला होने से बचाता है।