फटी एड़ियों से पाना चाहते हैं छुटकारा, तो अपनाकर देखें ये घरेलू नुस्खे
फटी एड़ियों से पाना चाहते हैं छुटकारा, तो अपनाकर देखें ये घरेलू नुस्खे
एड़ियों का फटना एक आम समस्या है। लेकिन समय पर इसकी देखबाल न की जाए तो ये समस्या और बढ़ सकती है। फटी एड़ियों से छुटकारा पाने के लिए लोग अलग अलग तरह के क्रीम का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन शायद आपको मालूम नहीं है कि कुछ आसान घरेलू नुस्खे की मदद से आप इससे छुटकारा पा सकते हैं।
Published : Sep 17, 2026 07:53 am IST, Updated : Sep 17, 2026 07:53 am IST
1/5Image Source : magnific
केले से करें फटी एड़ियों का इलाज: फटी एड़ियों से छुटकारा पाने के लिए आप केले का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए मैश किए हुए केले को 15 मिनट के लिए एड़ियों पर लगाकर छोड़े। समय पूरा होने के बाद पैरों साफ पानी से धोएं।
2/5Image Source : magnific
सोडियम और वेसलीन का इस्तेमाल: फटी एड़ियों से छुटकारा दिलाने में सोडियम और वेसलीन भी कारगर माना जाता है। इसके लिए पानी गर्म करें। पानी में सोडियम तथा वेसिलीन मिलाएं। इसके बाद इस पानी पैरों को एक घंटे के लिए डुबोकर रखें।
3/5Image Source : magnific
ग्लिसरीन और गुलाब जल: ग्लिसरीन और गुलाब जल का इस्तेमाल कर भी आप फटी एड़ियों से छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए इन दोनों चीजों को मिलाएं और पैरों पर लगाएं।
4/5Image Source : magnific
चावल का करें इस्तेमाल: डेड स्किन सेल्स को निकालने के लिए आप चावल के आटे का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। चावल के आटे, शहद और सेब के सिरके को मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें। फिर इसे फटी एड़ियों पर लगाएं। इससे जल्द से जल्द आराम मिलेगा।
5/5Image Source : magnific
शहद का करें इस्तेमाल: शहद की मदद से भी आप फटी एड़ियों से छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए शहद को सीधे एड़ियों पर लगाएं।