Published : Apr 02, 2025 10:18 pm IST, Updated : Apr 02, 2025 10:18 pm IST
1/5Image Source : Freepik
गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। अगर आप भी अपने घर को ठंडा रखना चाहते हैं, तो आपको कुछ पौधों को जरूर खरीद लेना चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि घर में इस तरह के पौधे लगाने से आप बढ़ते हुए तापमान को कुछ डिग्री कम कर सकते हैं।
2/5Image Source : Freepik
अगर आप चाहें तो अपने घर में बेबी रबड़ प्लांट लगा सकते हैं। इस पौधे की मदद से आपके घर के हीट लेवल को कम किया जा सकता है। आपको इस पौधे को किसी ऐसी जगह पर रखना चाहिए जहां पर डायरेक्ट सनलाइट न पड़े लेकिन रोशनी अच्छी खासी हो।
3/5Image Source : Freepik
गर्मियों में घर में स्नेक प्लांट लगाया जा सकता है। ये पौधा आसपास की हवा को फ्रेश रखने के साथ-साथ ऑक्सीजन लेवल को बढ़ाने में भी कारगर साबित हो सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सजावट के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला ये पौधा रात के समय ऑक्सीजन छोड़ता है।
4/5Image Source : Freepik
पीस लिली न केवल आपके घर की खूबसूरती में चार-चांद लगाएगा बल्कि आपके कमरे के तापमान को भी कुछ डिग्री तक कम कर पाएगा। आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि आप इस पौधे को कम रोशनी वाली जगह पर भी रख सकते हैं।
5/5Image Source : Freepik
क्या आप जानते हैं कि गर्मी के प्रकोप को कम करने के लिए एलोवेरा के पौधे को भी घर पर लगाया जा सकता है? एलोवेरा न केवल घर के ऑक्सीजन लेवल को बढ़ाता है बल्कि आपके घर को ठंडा भी करता है। एलोवेरा के पौधे को मेंटेन करने के लिए भी ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं पड़ती।