पतले बालों से हैं परेशान, इन नेचुरल तरीकों से बढ़ने लगेगी हेयर डेंसिटी
पतले बालों से हैं परेशान, इन नेचुरल तरीकों से बढ़ने लगेगी हेयर डेंसिटी
अगर आपके बाल पतले होते जा रहे हैं या उनमें पहले जैसी घनत्व नहीं रही, तो इसे नज़रअंदाज़ करना सही नहीं है। कुछ तरीकों को रोज़ाना अपनाकर बालों को जड़ों से मजबूत बनाया जा सकता है और उनकी घनत्व बढ़ाने में भी मदद मिल सकती है। चलिए जानते हैं वे तरीके कौन से हैं?
Published : Mar 14, 2026 11:34 pm IST, Updated : Mar 14, 2026 11:38 pm IST
1/5Image Source : freepik
अगर आपके बाल पतले होते जा रहे हैं या उनमें पहले जैसी घनत्व नहीं रही, तो इसे नज़रअंदाज़ करना सही नहीं है। बालों की डेंसिटी कम होने के पीछे खराब लाइफस्टाइल, पोषण की कमी, तनाव और गलत हेयर केयर जैसी कई वजहें हो सकती हैं। हालांकि कुछ आसान तरीकों को रोज़ाना अपनाकर बालों को जड़ों से मजबूत बनाया जा सकता है और उनकी घनत्व बढ़ाने में भी मदद मिल सकती है। चलिए जानते हैं वे तरीके कौन से हैं?
2/5Image Source : freepik
हेयर ऑयल का इस्तेमाल करें: बालों के स्वास्थ्य के लिए तेल लगाना एक प्रभावी तरीका है, जो जड़ों को पोषण देकर डेंसिटी बढ़ाता है। नारियल तेल प्रोटीन की कमी रोकता है, अरंडी का तेल फैटी एसिड से बालों को घना बनाता है, और आँवला तेल एंटीऑक्सीडेंट से फॉलिकल्स को मज़बूत करता है।
3/5Image Source : FREEPIK
अच्छी डाइट करें फॉलो: मजबूत और स्वस्थ बालों के लिए केराटिन (प्रोटीन), आयरन, बायोटिन और ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर डाइट आवश्यक है। यह संयोजन बालों को संरचनात्मक मजबूती देता है, ऑक्सीजन पहुँचाता है, शाफ़्ट को मजबूत बनाता है और स्कैल्प को पोषण प्रदान करता है। अंडे, मछली, दालें, मेवे और पत्तेदार सब्जियां शामिल करें।
4/5Image Source : FREEPIK
बालों पर केमिकल्स का इस्तेमाल कम करें: बालों को स्वस्थ रखने के लिए केमिकल युक्त हेयर स्टाइलिंग, ब्लीचिंग और कलरिंग का उपयोग कम करें। अत्यधिक हीट (गर्मी) का प्रयोग बालों की डेंसिटी कम कर सकता है, इसलिए हमेशा 'हीट प्रोटेक्टेंट' का उपयोग करें। ब्लीचिंग और केमिकल ट्रीटमेंट से बाल टूटने व पतले होने की समस्या हो सकती है। बालों के स्वास्थ्य के लिए पोषण और प्राकृतिक देखभाल आवश्यक है।
5/5Image Source : FREEPIK
घरेलू नुस्खों को आज़माए: प्याज़ का रस स्कैल्प में रक्त संचार बढ़ाकर नए बाल उगाने में मदद करता है। एलोवेरा जेल स्कैल्प को शांत और हाइड्रेट करता है, जबकि मेथी दाना (प्रोटीन और निकोटिनिक एसिड) बालों को मज़बूत बनाता है। ग्रीन टी के एंटीऑक्सीडेंट स्कैल्प के स्वास्थ्य को सुधारकर बालों को स्वस्थ रखते हैं।