1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. लाइफस्टाइल
  4. चेहरे पर फुंसी हो जाए तो कैसे हटाएं?

चेहरे पर फुंसी हो जाए तो कैसे हटाएं?

Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
Published : Mar 08, 2026 07:04 pm IST,  Updated : Mar 08, 2026 07:11 pm IST
चेहरे पर अचानक फुंसी या छोटे छोटे मुहासें निकल आना, त्वचा से जुड़ी एक आम समस्या है। स्किन की यह परेशानी कई कारणों जैसे- ऑयली स्किन, हार्मोनल बदलाव या गलत स्किन केयर की वजह से हो सकती है। अक्सर लोग फुंसी को जल्दी हटाने के लिए उसे दबाते हैं या फोड़ देते हैं जिस वजह से दाग धब्बे का खतरा बढ़ जाता है। चलिए जानते हैं फुंसी को हटाने के लिए कौन से नुस्खे आज़माए?
1/5 Image Source : freepik

बर्फ का इस्तेमाल करें: चेहरे की छोटी छोटी फुंसी हटाने के लिए बर्फ का इस्तेमाल करें। बर्फ सूजन, मुंहासे और लालिमा कम करने में प्रभावकारी है। यह पोर्स को टाइट करता है और चेहरे पर प्राकृतिक चमक लाता है, जिससे स्किन तरोताज़ा लगती है।
2/5 Image Source : freepik
बर्फ का इस्तेमाल करें: चेहरे की छोटी छोटी फुंसी हटाने के लिए बर्फ का इस्तेमाल करें। बर्फ सूजन, मुंहासे और लालिमा कम करने में प्रभावकारी है। यह पोर्स को टाइट करता है और चेहरे पर प्राकृतिक चमक लाता है, जिससे स्किन तरोताज़ा लगती है।
टी ट्री ऑयल लगाएं: टी ट्री ऑयल अपने शक्तिशाली एंटीबैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुणों के कारण फुंसी पैदा करने वाले बैक्टीरिया को कम करने में प्रभावी है। यह त्वचा के ओपन पोर्स में गहराई तक जाकर सूजन को कम करता है।
3/5 Image Source : freepik
टी ट्री ऑयल लगाएं: टी ट्री ऑयल अपने शक्तिशाली एंटीबैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुणों के कारण फुंसी पैदा करने वाले बैक्टीरिया को कम करने में प्रभावी है। यह त्वचा के ओपन पोर्स में गहराई तक जाकर सूजन को कम करता है।
एलोवेरा जेल लगाएं :एलोवेरा अपने एंटी इंफ्लामेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुणों के कारण मुहांसों और फुंसियों के लिए एक प्राकृतिक उपचार है, जो सूजन कम करने और पिंपल पैदा करने वाले बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करता है।
4/5 Image Source : unsplash
एलोवेरा जेल लगाएं :एलोवेरा अपने एंटी इंफ्लामेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुणों के कारण मुहांसों और फुंसियों के लिए एक प्राकृतिक उपचार है, जो सूजन कम करने और पिंपल पैदा करने वाले बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करता है।
इन नुस्खों के अलावा दिन में 2 बार माइल्ड फेसवॉश से चेहरा धोएं ताकि स्किन पर तेल और गंदगी जमा न हो। फुंसी को दबाएं या फोड़ें नहीं। बहुत ज्यादा ऑयली और जंक फूड खाने से बचें। गंदे हाथों से बार-बार चेहरा न छुएं।
5/5 Image Source : freepik

Advertisement