Published : Sep 09, 2026 05:37 pm IST, Updated : Sep 09, 2026 05:37 pm IST
1/5Image Source : MAGNIFIC
बालों की सही देखभाल के लिए अपने स्कैल्प का सही प्रकार जानना भी जरूरी है। एमडी-डर्मेटोलॉजी डॉक्टर आंचल पंथ कहती हैं कि स्कैल्प टाइप के हिसाब से प्रोडक्ट चुनने से बालों और स्कैल्प को बेहतर तरीके से मैनेज करने में मदद मिल सकती है। उन्होंने बताया है कि आप अपने स्कैल्प टाइप का पता कैसे लगाएं?
2/5Image Source : MAGNIFIC
नार्मल स्कैल्प टाइप: अगर हेयर को वॉश करने के तीन या चार दिन बाद आपका स्कैल्प ऑयली होता है तो इसका मतलब है कि आपका स्कैल्प टाइप नॉर्मल है। नार्मल स्कैल्प टाइप के लिए सल्फेट फ्री शैम्पू का इस्तेमाल करना चाहिए।
3/5Image Source : UNSPLASH
ड्राई स्कैल्प टाइप: अगर हेयर को वॉश करने के तीन या चार दिन बाद भी स्कैल्प ड्राई और हेयर फ्रिजी है तो इसका मतलब है कि आपका स्कैल्प टाइप ड्राई है। अगर आपका स्कैल्प रूखा है, तो बाल धोने से 2 घंटे पहले स्कैल्प और बालों पर हेयर ऑयल लगाने से फ़ायदा हो सकता है।
4/5Image Source : UNSPLASH
ऑयली स्कैल्प: अगर हेयर वॉश करने के दूसरे दिन ही आपका बाल ऑयली हो जाता है तो इसका मतलब है कि आपका स्कैल्प टाइप ऑयली है। ऑयली स्कैल्प के लिए, ऐसे शैम्पू चुनें जिनमें सैलिसिलिक एसिड जैसे इंग्रीडिएंट्स हों। इससे चिपचिपाहट कम करने में मदद मिलेगी। अगर आपको डैंड्रफ है, तो स्कैल्प पर तेल न लगाएँ इससे डैंड्रफ और बढ़ सकता है। आपको एंटी-डैंड्रफ शैम्पू की ज़रूरत है।
5/5Image Source : MAGNIFIC
सेंसिटिव स्कैल्प: अगर स्कैल्प में हमेशा खजुली होती है तो आपका स्कैल्प सेंसिटिव है। सेंसिटिव स्कैल्प के लिए, ऐसा शैम्पू इस्तेमाल करें जो सल्फेट-फ्री हो, ताकि रूखेपन और जलन का खतरा कम हो। धोने से पहले सादा नारियल तेल लगाने से भी मदद मिल सकती है।