Published : Apr 07, 2026 08:58 pm IST, Updated : Apr 07, 2026 08:58 pm IST
1/5Image Source : FREEPIK
हल्दी और बेसन, दोनों को ही त्वचा के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता रहा है। आज हम आपको बताएंगे कि आपको हल्दी और बेसन को किस तरह से अपने स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बनाना चाहिए। आइए हल्दी-बेसन फेस पैक की बेहद आसान रेसिपी के बारे में जानते हैं।
2/5Image Source : FREEPIK
सबसे पहले एक कटोरी में एक स्पून बेसन निकाल लीजिए। अब इसी कटोरी में चुटकी भर हल्दी भी एड कर लीजिए। आखिर में आपको थोड़ा सा दही या फिर दूध भी निकाल लेना है। आपको इन तीनों नेचुरल चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करके एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लेना है।
3/5Image Source : FREEPIK
आपको इस पेस्ट को फेस पैक की तरह अपने पूरे चेहरे पर और गर्दन वाले हिस्से पर अप्लाई कर लेना है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए 15 मिनट तक इस पेस्ट को अपनी त्वचा पर लगाए रखिए। लगभग 15-20 मिनट के बाद आप फेस वॉश कर सकते हैं।
4/5Image Source : PEXELS
इस फेस पैक को लगाने से आपकी त्वचा का निखार बढ़ सकता है। टैनिंग की समस्या से छुटकारा पाने के लिए भी इस फेस पैक का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस फेस पैक में मौजूद तत्व त्वचा को गहराई से साफ करने में कारगर साबित हो सकते हैं।
5/5Image Source : FREEPIK
क्या आपके चेहरे पर अक्सर मुंहासे और दाग-धब्बे निकलते रहते हैं? अगर हां, तो त्वचा से जुड़ी इस समस्या को अलविदा कहने के लिए आप हल्दी-बेसन फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, आपको इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए।