एंटी एजिंग दवाओं से कहीं ज्यादा असरदार हैं ये 5 आदतें, जवान बने रहने के लिए तुरंत अपना
एंटी एजिंग दवाओं से कहीं ज्यादा असरदार हैं ये 5 आदतें, जवान बने रहने के लिए तुरंत अपना
Anti Ageing Habits: जवान बने रहने के लिए लोग एंटी एजिंग दवाओं का सेवन कर रहे हैं। लेकिन आपको नेचुरली हेल्दी, ग्लोइंग और जवान रहना है तो इसके लिए दवा से कहीं ज्यादा असरदार हैं ये 5 आदतें। आपको भी अपना लेनी चाहिए।
Published : Aug 21, 2025 10:50 am IST, Updated : Aug 21, 2025 10:50 am IST
1/5Image Source : Freepik
मार्केट में इन दिनों एंटी एजिंग दवाओं की बाढ़ आ रखी है। एक से एक महंगी और सस्ती एंटी एगिंज दवाएं आपको मिल जाएंगी। सेलेब्स ही क्या अब आम जनता भी इन दवाओं का सेवन कर रही है। जिसके कई साइड इफेक्ट्स भी झेलने पड़ रहे हैं।
2/5Image Source : Freepik
एंटी एजिंग दवाओं से बेहतर है कि आप खुद को फिट, हेल्दी और स्किन को जवान बनाए रखने के लिए कुछ हेल्दी आदतों को अपनी लाइफस्टाइल में शामिल कर लें। रोजाना 10-12 गिलास पानी पीने की आदत बना लें, इससे स्किन हाइड्रेट रहेगी और झुर्रियां कम आएंगी।
3/5Image Source : Freepik
रोजाना भरपूर नींद लें। नीद कम लेने से शरीर में डायबिटीज टाइप 2, हाई बीपी और हार्ट की बीमारियों का खतरा बढ़ता है। कम सोने से चेहरे पर जल्दी एजिंग दिखने लगती है। इसलिए त्वच का जवान और हेल्दी ग्लोइंग बनाने के लिए रात में 8 घंटे की नींद लेना जरूरी है।
4/5Image Source : Freepik
शराब और सिगरेट आपकी ओवरऑल हेल्थ पर बुरा असर डालती हैं। इससे एजिंग भी जल्दी झलकने लगती है। ऐसे में अगर आप लंबे समय तक स्किन को जवान रखना चाहते हैं तो सिगरेट शराब से दूर रहें और स्किन की नेचुरल केयर करें।
5/5Image Source : Freepik
रोजाना एक्सरसाइज करने से आपका ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। इससे चेहरे पर ग्लो आता है। योग, मेडिटेशन करने से दिमाग शांत होता है और तनाव कम होता है। ये सारी चीजें स्किन पर एजिंग को कम करने में भी असरदार साबित होती हैं।