हड्डियों के दर्द और पीठ के दर्द को छू मंतर कर देगा कैल्शियम से भरपूर नारियल का ये लड्डू, जानें कैसे बनाएं?
हड्डियों के दर्द और पीठ के दर्द को छू मंतर कर देगा कैल्शियम से भरपूर नारियल का ये लड्डू, जानें कैसे बनाएं?
अगर आपको भी हमेशा कुछ मीठा खाने की क्रेविंग होती है तो हम आपके लिए लाए हैं नारियल लड्डू की रेसिपी। नारियल में मौजूद, कैल्शियम हड्डियों के लिए लाभकारी है और पीठ का दर्द भी दूर करता है।
Published : Feb 03, 2026 11:36 pm IST, Updated : Feb 03, 2026 11:43 pm IST
1/6Image Source : unsplash/youtube -CookwithParul
अगर आपको भी हमेशा कुछ मीठा खाने की क्रेविंग होती है तो हम आपके लिए लाए हैं नारियल लड्डू की रेसिपी। नारियल लड्डू स्वाद के साथ सेहत का भी ख्याल रखता है। नारियल कैल्शियम, आयरन और फाइबर से भरपूर हैं। नारियल में मौजूद, कैल्शियम हड्डियों के लिए लाभकारी है और पीठ का दर्द भी दूर करता है। चलिए जानते हैं यह रेसिपी बिना चीनी के कैसे बनाएं?
2/6Image Source : freepik
नारियल लड्डू के लिए सामग्री: नारियल लड्डू बनाने के लिए आधा किलो नारियल, आधा किलो गुड़, और आधा किलो घी, 300 ग्राम गोंद, 100 ग्राम काजू, बादाम, अखरोट, किशमिश
3/6Image Source : YOUTUBE - @N'OvenCake&Cookies
पहला स्टेप: नारियल लड्डू बनाने के लिए आधा किलो नारियल लें और ऊपर का छिलका निकालें (आप उसे घिसने की बजाय छोटे छोटे टुकड़ों में काटकर ग्राइंडर जार में पीस भी सकते हैं)
4/6Image Source : YOUTUBE - @Toasted
दूसरा स्टेप: अब गैस ऑन कर उस पर कड़ाही रखें और उसमें आधा कप घी डालें। अब इस घी में काजू, बादाम, अखरोट, किशमिश को सुनहरा होने तक भूनें। नारियल के बुरादे को हल्का सुनहरा होने तक भून लें। अब इसी पैन में 300 ग्राम बबूल का गोंद और आधा किलो गुड़ डालें और उसे मेल्ट होने दे। दोनों को पिघलने तक पकाएं।
5/6Image Source : YOUTUBE - @CookwithParul
तीसरा स्टेप: जब तक गुड़ और गोंद मेल्ट हो रहे हैं तब तक रोस्ट किया हुआ ड्राइफ्रूट्स पीस लें। जब गुड़ और बबूल का गोंद अच्छी तरह मेल्ट हो जाए तब उसमे भुना हुआ नारियल का बुरादा और ग्राइंड किया हुआ ड्राई फ्रूट्स मिलाएं। जब सब सामग्रियां आपस में अच्छी तरह मिल जाएं तब गैस बंद कर दें
6/6Image Source : YOUTUBE - @ RekhaSeerakitchen
चौथा स्टेप: जब लड्डू का मिश्रण हल्का ठंडा हो जाए तब उसे हाथों में लेकर लड्डू बांधना शुरू करें। लड्डू बनाने के बाद लड्डुओं को कद्दूकस किये हुए नारियल के बुरादा में अच्छे से लपेटें। स्वादिष्ट नारियल लड्डू तैयार है।