बढ़ती उम्र में जवां दिखने के लिए रात में सोने से पहले करें ये काम, एजिंग होगी रिवर्स
बढ़ती उम्र में जवां दिखने के लिए रात में सोने से पहले करें ये काम, एजिंग होगी रिवर्स
उम्र चाहे कोई भी हो हमें अपनी स्किन केयर रूटीन के साथ कोई समझौता नहीं करना चाहिए। बढ़ती उम्र के साथ जब त्वचा में परिवर्तन आने लगता है तब हमें अपनी स्किन का और भी ख्याल रखना चाहिए।
Published : Sep 27, 2025 11:51 pm IST, Updated : Sep 27, 2025 11:54 pm IST
1/5Image Source : freepik
अगर आप की उम्र भी बढ़ने लगी है तो स्किन पर झाई-झुर्रियों को आना नॉर्मल है। इसलिए निराश होने की बजाय अपनी एजिंग को सिलिब्रेट करें लेकिन स्किन केयर करना न भूलें। दरअसल , जब बात स्किन केयर की आती है तो लोग सुबह तो चेहरे की देखभाल करते हैं लेकिन रात में अक्सर नज़रअंदाज़ करते हैं। बता दें, नाइट स्किन कर रूटीन फॉलो नहीं करने से कम उम्र में चेहरे पर झाई और झुर्रियां आने लगती हैं। इसलिए आलस छोड़ें और बढ़ती उम्र में भी जवां दिखने के लिए इन नाइट स्किन केयर रूटीन को करें फॉलो।
2/5Image Source : freepik
मेकअप निकालकर सोएं: रात को सोने से पहले मेकअप निकालकर सोएं। कई महिलाएं रात को सोने से पहले मेकअप निकालना भूल जाती हैं या आलस कर लेती है। ये गलती आपकी स्किन को कम उम्र में ही बुढ़ापे की तरफ धकेलती है।
3/5Image Source : freepik
पानी से चेहरा धोएं: सोने से पहले चेहरे को ठंडे पानी से धोएं। ऐसा करने से चेहरे पर मौजूद बैक्टीरिया और गंदगी साफ हो जाएंगे। रात को ठंडे पानी से चेहरा धोने पर नींद भी काफी सुकून भरी आती है।
4/5Image Source : freepik
मॉइस्चराइजर लगाएं: नाइट स्किन केयर रूटीन में स्किन को मॉइस्चराइजर करना न भूलें। यह त्वचा को हाइड्रेट करता है। नाइट क्रीम आपकी स्किन की बढ़ती उम्र को भी कम करने में सहायक होती है।
5/5Image Source : freepik
मसाज करें: रात को सोने से पहले अपने चेहरे का कसीस तेल से मसाज ज़रूर करें। चेहरे का मसाज करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है जिससे मांशपेशियां रिलैक्स्ड होती हैं और झुर्रियां भी नहीं होती है