बालों पर करें रोजमेरी वाटर स्प्रे, तेजी से लंबे होंगे बाल
बालों पर करें रोजमेरी वाटर स्प्रे, तेजी से लंबे होंगे बाल
बालों की समस्या तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में घर में तैयार किए इस रोजमेरी वाटर स्प्रे का इस्तेमाल करें। इससे बालों का टूटना कम होगा और कुछ दिनों तक लगातार इस्तेमाल करने से आपके बाल लंबे होने लगेंगे। जानिए इस वाटर स्प्रेस को बनाने का तरीका।
Published : Jul 20, 2026 10:58 am IST, Updated : Jul 20, 2026 10:58 am IST
1/5Image Source : Magnific
रोजमेरी को बालों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। कुछ चीजों को इसके साथ मिलाकर लगाने से बालों की कई समस्या दूर भाग जाएंगी। इसके लिए रोजमेरी वॉटर स्प्रे का इस्तेमाल फायदेमंद है। आपको इसके लिए बाजार से रोजमेरी की पत्तियां खरीदनी होंगी। साथ ही मेथी दाना, कलौंजी, 5-6 लौंग लेनी होंगी।
2/5Image Source : Magnific
इस हेयर स्प्रे को बालों पर लगाने से बालों का टूटना कम होता है और बाल लंबे, घने मुलायम बनते हैं। हेयर स्प्रे को बनाने के लिए चावल को रातभर के लिए या 4-5 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें। अब चावल का पानी निकाल लें और इसमें लौंग, 2 बड़े चम्मच मेथी दाना, 2 बड़े चम्मच कलौंजी डालें और 4-5 चम्मच रोजमेरी की पत्तियां डालें।
3/5Image Source : Magnific
सारी चीजों को धीमी आंच पर करीब 20 मिनट के लिए पकाएं। अब इसे अच्छी तरह से ठंडा होने के लिए रख दें। छानकर किसी स्प्रे बोतल में भर लें। आप इसे फ्रीजर में 1 महीने तक रखकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अब इसे रोजाना रात में बालों पर अच्छी तरह से लगा लें।
4/5Image Source : Magnific
चावल के पानी में अमीनो एसिड होता है, जिससे बाल रिपेयर होते हैं और शाइन करते हैं। रोजमेरी आपके बालों की ग्रोथ को बेहतर बनाती हैं। मेथी बालों के झड़ने की समस्या को कम करती है। वहीं लौंग एंटी डैंड्रफ का काम करती हैं। इससे स्कैल्प इंफेक्शन दूर होता है।
5/5Image Source : Magnific
इस हेयर स्प्रे को रोजाना या हफ्ते में 3-4 दिन इस्तेमाल करें। आपको 7-8 दिन में ही रिजल्ट देखने को मिल जाएंगे। इससे बालों का टूटना कम होगा और कुछ दिनों तक लगातार इस्तेमाल करने पर बाल लंबे होने लगेंगे। आप इसे 1 महीने लगातार इस्तेमाल करके देखें।