Published : Jan 08, 2025 08:42 pm IST, Updated : Jan 08, 2025 08:42 pm IST
1/5Image Source : Freepik
त्वचा के खोए हुए निखार को वापस पाने के लिए पार्लर में जाकर महंगे-महंगे ब्यूटी ट्रीटमेंट्स पर पैसे खर्च करना जरूरी नहीं है। आप घर पर भी कुछ नेचुरल चीजों को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल कर दमकती हुई त्वचा पा सकते हैं।
2/5Image Source : Freepik
किचन में रखी हल्दी आपकी त्वचा की रंगत को सुधारने में कारगर साबित हो सकती है। दादी-नानी के जमाने से हल्दी का लेप लगाने की सलाह दी जाती रही है। हल्दी का लेप न केवल आपकी स्किन के ग्लो को बढ़ाने में बल्कि स्किन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में भी मदद कर सकता है।
3/5Image Source : Freepik
क्या आप जानते हैं कि किचन में रखा औषधीय गुणों से भरपूर शहद आपकी सेहत के साथ-साथ आपकी त्वचा के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकता है? सर्दियों में शहद को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल कर आप अपनी रूखी-बेजान त्वचा को ग्लोइंग और सॉफ्ट बना सकते हैं।
4/5Image Source : Freepik
अगर आप चाहें तो दूध या फिर दही को भी अपने स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बना सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दूध और दही में पाए जाने वाले तमाम तत्व आपकी त्वचा की रंगत को काफी हद तक इम्प्रूव कर सकते हैं।
5/5Image Source : Freepik
क्या आप जानते हैं कि ग्लोइंग स्किन के लिए आप कॉफी का इस्तेमाल भी करके देख सकते हैं? हालांकि, इनमें से किसी भी नेचुरल चीज को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले आपको पैच टेस्ट करना बिल्कुल भी नहीं भूलना चाहिए।