Written By: Vanshika Saxena
Published : Nov 20, 2025 09:26 pm IST, Updated : Nov 20, 2025 09:26 pm IST
Image Source : FREEPIK
पुराने जमाने से एलोवेरा जेल और बादाम के तेल को त्वचा के लिए वरदान माना जाता रहा है। आइए इन दोनों को एक साथ स्किन केयर रूटीन में शामिल करने के कुछ स्किन बेनिफिट्स के बारे में जानते हैं। सबसे पहले आपको एक कटोरी में 2 स्पून एलोवेरा जेल निकाल लेना है।
Image Source : FREEPIK
अब आपको इसी कटोरी में एक स्पून बादाम का तेल एड कर इन दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लेना है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको ताजे एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करना चाहिए। अब आपको इस नेचुरल मिक्सचर को अपने पूरे चेहरे पर अच्छी तरह से अप्लाई कर लेना है।
Image Source : FREEPIK
लगभग 20 मिनट तक इस मिक्सचर को अपनी त्वचा पर लगाए रखें। अब आप हल्के हाथों से मसाज करते हुए फेस वॉश कर सकते हैं। अगर आप अपनी त्वचा के रूखेपन को दूर कर उसे मुलायम बनाना चाहते हैं, तो इस तरह से एलोवेरा जेल और बादाम के तेल को मिक्स करके यूज करना शुरू कर सकते हैं।
Image Source : FREEPIK
एलोवेरा जेल और बादाम के तेल के मिक्सचर को रेगुलरली यूज करने से आपकी त्वचा नेचुरली ग्लो करने लगेगी। इसका मतलब ये है कि अब ग्लोइंग स्किन पाने के लिए आपको पार्लर में जाकर महंगे-महंगे ब्यूटी ट्रीटमेंट्स पर पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है।
Image Source : FREEPIK
त्वचा को लंबे समय तक जवान बनाए रखने के लिए यानी त्वचा पर बुढ़ापे के लक्षणों को पैदा होने से रोकने के लिए भी इस मिक्सचर को यूज किया जा सकता है। कुल मिलाकर एलोवेरा जेल और बादाम के तेल का मिक्सचर आपकी त्वचा की सेहत के लिए वरदान साबित हो सकता है।