चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी लगाने से क्या होता है, जानें कौन सी परेशानियां होती हैं दूर और इस्तेमाल का सही तरीका
चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी लगाने से क्या होता है, जानें कौन सी परेशानियां होती हैं दूर और इस्तेमाल का सही तरीका
स्किन की बेहतरीन केयर के लिए लोग सदियों से मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे में जानते हैं कि चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी लगाने से कौन सी परेशानियां दूर होती हैं और इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका क्या है।
Published : Jun 21, 2025 02:15 pm IST, Updated : Jun 21, 2025 02:18 pm IST
1/5Image Source : AI
मुल्तानी मिट्टी स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होती है। स्किन की बेहतरीन केयर के लिए लोग सदियों से इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। यह अपनी अवशोषण और प्यूरीफाईंग गुणों के लिए जानी जाती है। ऐसे में जानते हैं कि चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी लगाने से कौन सी परेशानियां दूर होती हैं और इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका क्या है।
2/5Image Source : social
मुल्तानी मिट्टी ऑइली त्वचा के लिए एक वरदान है, क्योंकि यह ऑइल प्रोडक्शन को कंट्रोल करती है। तैलीय त्वचा पर होने वाले मुंहासों और फुंसियों को नियंत्रित करने में भी यह बहुत प्रभावी है। यह एक्स्ट्रा तेल को सोखकर और पोर्स को साफ करके मुंहासों को बनने से रोकती है। इसके नियमित इस्तेमाल से मुंहासों के निशान, काले धब्बे और पिगमेंटेशन की समस्या दूर होती है.
3/5Image Source : SOCIAL
मुल्तानी मिट्टी रोमछिद्रों में जमी गंदगी और तेल को साफ कर उन्हें खोलती है, जिससे ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स की समस्या कम होती है। यह त्वचा में कसावट लाती है और उम्र बढ़ने के शुरुआती लक्षणों, जैसे फाइन लाइन्स, को कम करने में मदद कर सकती है।
4/5Image Source : social
गर्मियों के मौसम में स्किन के लिए मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल किसी अमृत से कम नहीं है।इसमें कूलिंग गुण होते हैं, जो त्वचा को तुरंत ठंडक और ताजगी का एहसास कराती है। यह सनबर्न और जलन से राहत दिलाने में भी मददगार है।
5/5Image Source : social
एक कटोरी में 1-2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी पाउडर लें। पेस्ट बनाने के लिए पानी, गुलाब जल, दूध, दही, एलोवेरा जेल या शहद जैसी सामग्री मिलाएं। पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर समान रूप से लगाएं। इसे लगभग 15-20 मिनट तक या जब तक यह हल्की सूख न जाए। हल्के गुनगुने पानी से धीरे-धीरे धोए। मुल्तानी मिट्टी लगाने के बाद हमेशा एक हल्का मॉइस्चराइजर लगाएं, खासकर यदि आपकी त्वचा रूखी या सामान्य है।