नींबू का रस और नारियल तेल मिक्स करके बालों पर लगाने से क्या होता है?
नींबू का रस और नारियल तेल मिक्स करके बालों पर लगाने से क्या होता है?
नींबू का रस और नारियल तेल का मिश्रण बालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं। जब आप इन दोनों को मिलाकर बालों में लगाते हैं, तो यह आपके स्कैल्प और बालों पर कई तरह से फायदे डाल सकते हैं।
Published : Jun 09, 2026 08:25 pm IST, Updated : Jun 09, 2026 08:25 pm IST
1/5Image Source : Magnific
नींबू में सिट्रिक एसिड और विटामिन C भरपूर मात्रा में होता है, जिसमें एंटी-फंगल गुण होते हैं। यह डैंड्रफ पैदा करने वाले फंगस को खत्म करता है। जब इसे नारियल तेल के साथ मिलाया जाता है, तो नींबू डैंड्रफ हटाता है और नारियल तेल स्कैल्प को ड्राई होने से बचाता है।
2/5Image Source : Magnific
नॉर्मल नींबू का रस अकेले लगाने से बाल रूखे हो सकते हैं, लेकिन नारियल तेल में लॉरिक एसिड होता है जो बालों के प्रोटीन को लॉक करता है। यह बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है, जिससे बालों का टूटना कम होता है और नए बाल उगने में मदद मिलती है।
3/5Image Source : Magnific
स्कैल्प का नेचुरल pH लेवल बिगड़ने से खुजली और ऑयलीनेस बढ़ जाती है। नींबू का रस स्कैल्प के pH लेवल को मेंटेन करता है और एक्स्ट्रा ऑयल को साफ करता है, जिससे चिपचिपापन दूर होता है।
4/5Image Source : Magnific
नारियल तेल बालों को गहराई से मॉइस्चराइज करता है और नींबू स्कैल्प की गंदगी को साफ करता है। इस कॉम्बिनेशन से बाल रेशमी, चमकदार और सुलझे हुए नजर आते हैं।
5/5Image Source : Magnific
जब स्कैल्प साफ होती है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, तो बालों की ग्रोथ तेज होती है। इस मिश्रण से सिर की मालिश करने पर बालों के रोम एक्टिव हो जाते हैं, जिससे बाल तेजी से और घने उगने लगते हैं।