शेविंग के बाद एलोवेरा जेल लगाना आपकी स्किन के लिए फायदेमंद हो सकता है। रेज़र चलाने से त्वचा की ऊपरी परत छिल जाती है, जिससे त्वचा सेंसेटिव हो जाती है और त्वचा छिल भी जाती है। ऐसे में यहां जान लें शेविंग के बाद एलोवेरा जेल लगाने से क्या फायदे होते हैं।
Published : Aug 12, 2026 08:02 pm IST, Updated : Aug 12, 2026 08:02 pm IST
1/5Image Source : Magnific
जलन और रेडनेस से तुरंत राहत: एलोवेरा में कूलिंग और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं। यह रेज़र बर्न, त्वचा के लाल होने और शेव के तुरंत बाद होने वाली खुजली को शांत करता है।
2/5Image Source : Magnific
छोटे-मोटे कट को तेजी से भरना: अगर शेविंग के दौरान त्वचा पर बारीक कट लग गए हैं, तो एलोवेरा में मौजूद एंटीसेप्टिक और हीलिंग गुण घाव को तेजी से भरते हैं और बैक्टीरिया को पनपने से रोकते हैं।
3/5Image Source : Magnific
त्वचा को गहराई से मॉइस्चराइज करे: शेविंग से त्वचा का नेचुरल ऑयल निकल जाता है और वह ड्राई हो जाती है। एलोवेरा जेल त्वचा को बिना चिपचिपा बनाए गहराई से नमी देता है, जिससे त्वचा सॉफ्ट बनी रहती है।
4/5Image Source : Magnific
दानों और इन्फेक्शन से बचाव: शेविंग के बाद अक्सर छोटे-छोटे दाने या इनग्रोन हेयर की समस्या हो जाती है। एलोवेरा के एंटीबैक्टीरियल गुण रोमछिद्रों को साफ रखते हैं और दानों को होने से रोकते हैं।
5/5Image Source : Magnific
त्वचा को करे प्रोटेक्ट: बाजार में मिलने वाले ज्यादातर आफ्टर-शेव लोशन में अल्कोहल होता है, जो त्वचा को ड्राई और सेंसेटिव बना देता है। एलोवेरा जेल 100% नेचुरल और अल्कोहल-फ्री होता है जो हर तरह की स्किन के लिए बेस्ट है।