1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. लाइफस्टाइल
  4. किस वजह से निकलने लगती है त्वचा की खाल?

किस वजह से निकलने लगती है त्वचा की खाल?

Written By: Vanshika Saxena
Published : Apr 05, 2025 09:08 pm IST,  Updated : Apr 05, 2025 09:08 pm IST
क्या आपने कभी गौर किया है कि कभी-कभी आपकी त्वचा की खाल निकलने लगती है? क्या आप जानते हैं कि हाथ-पैर की त्वचा की खाल किस वजह से निकलती है? आइए स्किन पीलिंग के पीछे छिपे कुछ कारणों के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।
1/5 Image Source : Freepik
क्या आपने कभी गौर किया है कि कभी-कभी आपकी त्वचा की खाल निकलने लगती है? क्या आप जानते हैं कि हाथ-पैर की त्वचा की खाल किस वजह से निकलती है? आइए स्किन पीलिंग के पीछे छिपे कुछ कारणों के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।
अगर आपकी बॉडी में विटामिन बी12 की कमी पैदा हो गई है, तो हो सकता है कि आपके हाथ-पैर की त्वचा की खाल निकलने लग जाए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस विटामिन की कमी की वजह से न केवल आपकी त्वचा बहुत ज्यादा रूखी हो जाती है बल्कि फटने भी लगती है।
2/5 Image Source : Freepik
अगर आपकी बॉडी में विटामिन बी12 की कमी पैदा हो गई है, तो हो सकता है कि आपके हाथ-पैर की त्वचा की खाल निकलने लग जाए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस विटामिन की कमी की वजह से न केवल आपकी त्वचा बहुत ज्यादा रूखी हो जाती है बल्कि फटने भी लगती है।
क्या आप जानते हैं कि सनबर्न की वजह से भी आपकी त्वचा की सेहत बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है? अगर आप चाहते हैं कि आपकी त्वचा की खाल न निकले, तो आपको अपनी स्किन को सनबर्न की समस्या से बचाने की कोशिश करनी चाहिए।
3/5 Image Source : Freepik
क्या आप जानते हैं कि सनबर्न की वजह से भी आपकी त्वचा की सेहत बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है? अगर आप चाहते हैं कि आपकी त्वचा की खाल न निकले, तो आपको अपनी स्किन को सनबर्न की समस्या से बचाने की कोशिश करनी चाहिए।
कहीं आप भी नहाने के लिए ज्यादा गर्म पानी का इस्तेमाल तो नहीं करते हैं? अगर हां, तो आपको अपनी इस आदत को जल्द से जल्द सुधार लेना चाहिए क्योंकि ज्यादा गर्म पानी से नहाने की वजह से त्वचा की नमी खो सकती है जिसके कारण त्वचा की खाल निकलने लगेगी।
4/5 Image Source : Freepik
कहीं आप भी नहाने के लिए ज्यादा गर्म पानी का इस्तेमाल तो नहीं करते हैं? अगर हां, तो आपको अपनी इस आदत को जल्द से जल्द सुधार लेना चाहिए क्योंकि ज्यादा गर्म पानी से नहाने की वजह से त्वचा की नमी खो सकती है जिसके कारण त्वचा की खाल निकलने लगेगी।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एक्जिमा और सोरायसिस जैसी त्वचा से जुड़ी बीमारियां भी आपकी त्वचा को बुरी तरह से प्रभावित कर सकती हैं। इस तरह की बीमारियां, संक्रमण या फिर एलर्जी त्वचा के छिलने का कारण बन सकती है।
5/5 Image Source : Freepik

Advertisement