1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. लाइफस्टाइल
  4. रूखी और बेजान त्वचा से छुटकारा पाने के लिए क्या अप्लाई करें?

रूखी और बेजान त्वचा से छुटकारा पाने के लिए क्या अप्लाई करें?

Written By: Vanshika Saxena
Published : Dec 14, 2024 12:01 pm IST,  Updated : Dec 14, 2024 12:01 pm IST
सर्दियों में त्वचा काफी ज्यादा ड्राई हो जाती है। अगर आप भी रूखी और बेजान त्वचा से छुटकारा पाना चाहते हैं तो कुछ चीजों को अपने स्किन केयर रूटीन में जरूर शामिल कर लीजिए। आपको महज एक हफ्ते के अंदर खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेगा।
1/5 Image Source : Pexels
सर्दियों में त्वचा काफी ज्यादा ड्राई हो जाती है। अगर आप भी रूखी और बेजान त्वचा से छुटकारा पाना चाहते हैं तो कुछ चीजों को अपने स्किन केयर रूटीन में जरूर शामिल कर लीजिए। आपको महज एक हफ्ते के अंदर खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेगा।
स्किन की ड्राइनेस को दूर करने के लिए आप नारियल के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। नारियल के तेल में पाए जाने वाले तमाम तत्व आपकी त्वचा में पैदा हुई पोषण और नमी की कमी को दूर करने में कारगर साबित हो सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे...
2/5 Image Source : Freepik
स्किन की ड्राइनेस को दूर करने के लिए आप नारियल के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। नारियल के तेल में पाए जाने वाले तमाम तत्व आपकी त्वचा में पैदा हुई पोषण और नमी की कमी को दूर करने में कारगर साबित हो सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे...
हर रोज रात में सोने से पहले नारियल के तेल को अपने चेहरे पर जरूर अप्लाई करें। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए थोड़ी देर हल्के हाथों से कोकोनट ऑइल से मसाज भी करें। अगले दिन आपकी त्वचा का रूखापन काफी हद तक कम हो जाएगा।
3/5 Image Source : Pexels
हर रोज रात में सोने से पहले नारियल के तेल को अपने चेहरे पर जरूर अप्लाई करें। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए थोड़ी देर हल्के हाथों से कोकोनट ऑइल से मसाज भी करें। अगले दिन आपकी त्वचा का रूखापन काफी हद तक कम हो जाएगा।
अगर आप चाहें तो एलोवेरा जेल को भी अपने स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बना सकते हैं। एलोवेरा जेल में पाए जाने वाले तत्व आपकी त्वचा की सेहत के लिए वरदान साबित हो सकते हैं। हर रोज नियम से एलोवेरा जेल को अपने चेहरे पर लगाना शुरू कर दीजिए।
4/5 Image Source : Freepik
अगर आप चाहें तो एलोवेरा जेल को भी अपने स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बना सकते हैं। एलोवेरा जेल में पाए जाने वाले तत्व आपकी त्वचा की सेहत के लिए वरदान साबित हो सकते हैं। हर रोज नियम से एलोवेरा जेल को अपने चेहरे पर लगाना शुरू कर दीजिए।
महज एक हफ्ते तक एलोवेरा जेल को अपने फेस पर लगाएं और खुद असर देखें। हालांकि, कोकोनट ऑइल हो या फिर एलोवेरा जेल, दोनों में से किसी भी चीज को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले आपको पैच टेस्ट करना बिल्कुल भी नहीं भूलना चाहिए।
5/5 Image Source : Pexels

Advertisement