स्किन को बनाना चाहते हैं ग्लोइंग, तो चेहरे पर लगाएं ये फेस पैक
स्किन को बनाना चाहते हैं ग्लोइंग, तो चेहरे पर लगाएं ये फेस पैक
How to make your skin glowing: क्या आप अपनी त्वचा के निखार को बढ़ाना चाहते हैं? अगर हां, तो आपको हल्दी और दूध से बने इस फेस पैक को यूज करना शुरू कर देना चाहिए।
Published : Dec 20, 2025 09:05 pm IST, Updated : Dec 20, 2025 09:05 pm IST
1/5Image Source : PEXELS
औषधीय गुणों से भरपूर इस फेस पैक को अपने स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बनाएं जिसके रेगुलर यूज से आपकी त्वचा के निखार में चार चांद लग सकते हैं। घर पर केमिकल फ्री फेस पैक बनाने के लिए आपको चुटकी भर हल्दी और 2 स्पून दूध की जरूरत पड़ेगी।
2/5Image Source : FREEPIK
सबसे पहले एक कटोरी में दूध निकाल लीजिए। अब इसी कटोरी में हल्दी एड कर दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिए। आपका होममेड फेस पैक बन चुका है। आइए इस फेस पैक को स्किन केयर रूटीन में शामिल करने के सही तरीके के बारे में भी जानकारी हासिल कर लेते हैं।
3/5Image Source : FREEPIK
आपको हल्दी और दूध से बने इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर और गर्दन वाले हिस्से पर अच्छी तरह से अप्लाई कर लेना है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए लगभग 10 से 15 मिनट तक इस फेस पैक को लगाए रखें। 15 मिनट के बाद आप फेस वॉश कर सकते हैं।
4/5Image Source : FREEPIK
दूध में मौजूद तमाम पोषक तत्व त्वचा की रंगत को सुधारने में कारगर साबित हो सकते हैं। हल्दी में मौजूद तमाम औषधीय गुण दाग-धब्बों और मुंहासों को दूर करने का काम करते हैं। आप इस नेचुरल फेस पैक को एक हफ्ते में एक से दो बार इस्तेमाल कर सकते हैं।
5/5Image Source : FREEPIK
कुल मिलाकर हल्दी और दूध से बना ये फेस पैक आपकी त्वचा के लिए वरदान साबित हो सकता है। हालांकि, अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो आपको इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले आपको पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए।