Published : Dec 30, 2025 11:11 pm IST, Updated : Dec 30, 2025 11:11 pm IST
1/5Image Source : FREEPIK
लंबे और घने बाल आपकी सुंदरता में चार चांद लगाने का काम करते हैं। अगर आप भी अपनी हेयर हेल्थ को सुधारना चाहते हैं, तो आपको घर पर पोषक तत्वों से भरपूर इस हेयर पैक को बनाना चाहिए और फिर इसे अपने हेयर केयर रूटीन में शामिल करना चाहिए।
2/5Image Source : FREEPIK
सबसे पहले एक कटोरी में फ्रेश एलोवेरा जेल निकाल लीजिए। अब आपको एलोवेरा जेल को मिक्सर में पीसकर एक स्मूद पेस्ट बना लेना है। मिक्सर से जेल को कटोरी में निकाल लीजिए। अब आपको थोड़े से प्याज को मिक्सर में एड कर पीस लेना है और फिर एलोवेरा जेल वाली कटोरी में छानकर निकाल लेना है।
3/5Image Source : FREEPIK
आप एलोवेरा जेल और प्याज के रस के मिश्रण को हेयर पैक की तरह यूज कर सकते हैं। आपको इस मिक्सचर को अपनी स्कैल्प पर और अपने बालों पर अच्छी तरह से अप्लाई कर लेना है। अब आपको शॉवर कैप पहन लेनी है क्योंकि आपको इस हेयर पैक को लगभग 2 घंटे तक लगाए रखना है।
4/5Image Source : FREEPIK
दो घंटे के बाद आप हेयर वॉश कर सकते हैं। आपको एक हफ्ते में इस हेयर पैक को एक बार यूज करना है। महज एक ही महीने के अंदर आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेगा। केमिकल फ्री इस मिश्रण की मदद से आपके बाल लंबे और घने होने लगेंगे।
5/5Image Source : FREEPIK
अगर आप हेयर फॉल की प्रॉब्लम से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो भी एलोवेरा जेल और प्याज के रस से बने इस मिश्रण का इस्तेमाल कर सकते हैं। कुल मिलाकर ये हेयर पैक आपकी हेयर हेल्थ के लिए वरदान साबित हो सकता है और आपके बालों को पोषण देने का काम कर सकता है।