How to reduce wrinkles: बढ़ती उम्र के साथ चेहरे पर झुर्रियां पैदा होने लगती हैं। आइए झुर्रियों को कम करने वाले फेस पैक की रेसिपी के बारे में जानते हैं।
Published : Jan 01, 2026 09:10 pm IST, Updated : Jan 01, 2026 09:10 pm IST
1/5Image Source : FREEPIK
हर कोई अपनी त्वचा को लंबे समय तक जवान बनाए रखना चाहता है। आज हम आपको एक ऐसे केमिकल फ्री फेस पैक के बारे में बताएंगे, जिसे सही तरीके से अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल करके झुर्रियों को काफी हद तक कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं कैसे...
2/5Image Source : FREEPIK
सबसे पहले आपको एक पके हुए केले को अच्छी तरह से मैश कर लेना है। अब केले के स्मूद पेस्ट में एक स्पून शहद को भी मिला लीजिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि केले और शहद के मिश्रण में मौजूद तमाम पोषक तत्व आपकी त्वचा की सेहत के लिए वरदान साबित हो सकते हैं।
3/5Image Source : FREEPIK
आइए इस फेस पैक को यूज करने के तरीके के बारे में भी जानते हैं। सबसे पहले फेस वॉश कर लीजिए। अब इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर और गर्दन वाले हिस्से पर अच्छी तरह से अप्लाई कर लीजिए। आपको लगभग 15 मिनट तक इस फेस पैक को अपनी त्वचा पर लगाए रखना है।
4/5Image Source : FREEPIK
15 से 20 मिनट के बाद आप फेस वॉश कर सकते हैं। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए इस फेस पैक को एक हफ्ते में एक से दो बार यूज किया जा सकता है। महज कुछ ही हफ्तों के अंदर आपको पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेगा यानी आपकी झुर्रियां कम होने लगेंगी।
5/5Image Source : FREEPIK
त्वचा को मुलायम बनाने के लिए भी इस फेस पैक का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस फेस पैक में मौजूद औषधीय गुण दाग-धब्बों की समस्या को दूर करने में मददगार साबित हो सकते हैं। हालांकि, इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले आपको पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए।