How to reduce wrinkles: अगर आप भी अपनी त्वचा पर दिखाई देने वाले बुढ़ापे के लक्षणों को दूर करना चाहते हैं, तो इस फेस पैक को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल कर लेना चाहिए।
Published : Feb 20, 2026 07:19 pm IST, Updated : Feb 20, 2026 07:19 pm IST
1/5Image Source : FREEPIK
बढ़ती उम्र के साथ चेहरे पर बुढ़ापे के लक्षण दिखाई देने लगते हैं। अगर आपके चेहरे पर भी झुर्रियां और फाइन लाइन्स नजर आने लगी हैं, तो आप औषधीय गुणों से भरपूर इस केमिकल फ्री फेस पैक को अपने स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बना सकते हैं।
2/5Image Source : FREEPIK
सबसे पहले 1-2 पपीते की स्लाइस को अच्छी तरह से मैश कर लीजिए। अब एक कटोरे में हाफ कप मैश्ड पपीता निकाल लीजिए। इसी कटोरे में एक स्पून शहद और 2 स्पून कच्चा दूध भी निकाल लीजिए। आपको इन सभी नेचुरल चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लेना है।
3/5Image Source : FREEPIK
आपको इस स्मूद पेस्ट को फेस पैक की तरह अपने पूरे चेहरे पर और गर्दन वाले हिस्से पर अच्छी तरह से अप्लाई कर लेना है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको लगभग 15 से 20 मिनट तक इस केमिकल फ्री फेस पैक को अपनी त्वचा पर लगाए रखना है।
4/5Image Source : FREEPIK
15-20 मिनट के बाद आप फेस वॉश कर सकते हैं। मुंह धोने के लिए गुनगुने पानी का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस नेचुरल फेस पैक को रेगुलरली यूज करना शुरू कर दीजिए और महज कुछ ही हफ्तों के अंदर आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेगा।
5/5Image Source : FREEPIK
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि औषधीय गुणों से भरपूर इस फेस पैक को एक हफ्ते में 1-2 बार यूज किया जा सकता है। हालांकि, इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले आपको पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए।