Published : Apr 21, 2026 07:51 pm IST, Updated : Apr 21, 2026 07:51 pm IST
1/5Image Source : FREEPIK
गर्मियों के मौसम में चेहरे पर कालापन यानी टैनिंग होना आम बात है। चेहरे के कालेपन की वजह से आपकी खूबसूरती बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है। आज हम आपको बताएंगे कि आप घर बैठे यानी नेचुरली किस तरह से चेहरे के कालेपन से छुटकारा पा सकते हैं...
2/5Image Source : FREEPIK
घर पर फेस पैक बनाने के लिए आपको पपीते और शहद की जरूरत पड़ेगी। सबसे पहले आपको पपीते की कुछ स्लाइस को अच्छी तरह से मैश कर लेना है। अब एक कटोरी में हाफ कप पका हुआ मैश्ड पपीता और एक स्पून औषधीय गुणों से भरपूर शहद निकाल लीजिए।
3/5Image Source : FREEPIK
आपको इन दोनों केमिकल फ्री चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करके एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लेना है। अब आप इस स्मूद पेस्ट को फेस पैक की तरह यूज कर सकते हैं। पोषक तत्वों से भरपूर इस पेस्ट को अपने पूरे चेहरे पर और गर्दन वाले हिस्से पर अच्छी तरह से अप्लाई कर लीजिए।
4/5Image Source : PEXELS
बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको लगभग 10 मिनट तक इस पेस्ट को अपनी त्वचा पर लगाए रखना है। दस मिनट के बाद आप फेस वॉश कर सकते हैं। मुंह धोने के लिए आपको ठंडे पानी का इस्तेमाल करना चाहिए। हालांकि, इस पेस्ट को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले आपको पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए।
5/5Image Source : FREEPIK
कालापन यानी टैनिंग को नेचुरली हटाने के लिए आप पपीते और शहद के मिश्रण का इस्तेमाल कर सकते हैं। ग्लोइंग स्किन का मालिक बनने के लिए आप इस फेस पैक को यूज कर सकते हैं। रूखी त्वचा को मुलायम बनाने के लिए भी इस फेस पैक का इस्तेमाल किया जा सकता है।