How to strengthen hair from roots: क्या आप भी हेयर फॉल का शिकार बनने से बचना चाहते हैं? अगर हां, तो आपको अपने बालों को जड़ों से मजबूत बनाने की कोशिश में जुट जाना चाहिए।
Published : Apr 25, 2026 08:40 pm IST, Updated : Apr 25, 2026 08:40 pm IST
1/5Image Source : Unsplash
अगर आपने अपने बालों को जड़ों से मजबूत नहीं बनाया, तो आपके बाल झड़ने लग जाएंगे और हो सकता है कि बीतते समय के साथ आप गंजेपन की चपेट में भी आ जाएं। अगर आप ऐसी परिस्थिति का सामना नहीं करना चाहते हैं, तो इस हेयर पैक को यूज करना शुरू कर सकते हैं।
2/5Image Source : FREEPIK
बालों को जड़ों से मजबूती देने वाले हेयर पैक को बनाने का तरीका काफी ज्यादा आसान है। हेयर पैक बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक कटोरे में एक कप ताजा दही निकाल लेना है। इसके बाद इसी कटोरे में एक चम्मच भृंगराज पाउडर और एक चम्मच आंवला पाउडर भी निकाल लीजिए।
3/5Image Source : FREEPIK
आपको इन सभी केमिकल फ्री चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करके एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लेना है। आप इस स्मूद पेस्ट को हेयर पैक की तरह यूज कर सकते हैं। आपको इस पेस्ट को अपनी स्कैल्प पर और अपने बालों पर अच्छी तरह से अप्लाई कर लेना है।
4/5Image Source : FREEPIK
बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको लगभग 40 से 45 मिनट तक इस हेयर पैक को लगाए रखना है। 45 मिनट के बाद आप किसी भी माइल्ड शैंपू की मदद से हेयर वॉश कर सकते हैं। एक हफ्ते में एक से दो बार औषधीय गुणों से भरपूर इस हेयर पैक को यूज करना शुरू कर दीजिए।
5/5Image Source : FREEPIK
बालों को जड़ों से मजबूत बनाने के लिए इस हेयर पैक का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस हेयर पैक में मौजूद तमाम पोषक तत्व आपके बालों को घना बना सकते हैं। इतना ही नहीं, हेयर फॉल प्रॉब्लम से छुटकारा पाने के लिए भी इस हेयर पैक को यूज किया जा सकता है।