Published : Jul 25, 2025 09:35 pm IST, Updated : Jul 25, 2025 09:35 pm IST
1/5Image Source : SORA/AI
क्या आप जानते हैं कि कॉफी में पाए जाने वाले तत्व त्वचा की सेहत के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं? आइए कॉफी फेस पैक बनाने के बेहद आसान तरीके के बारे में जानते हैं। इस फेस पैक को बनाने के लिए आपको कॉफी पाउडर, कच्चा दूध, शहद और एलोवेरा जेल की जरूरत पड़ेगी।
2/5Image Source : FREEPIK
सबसे पहले एक कटोरी में 2 स्पून कॉफी पाउडर निकाल लीजिए। अब इसी कटोरी में थोड़ा सा कच्चा दूध और हाफ स्पून शहद भी निकाल लीजिए। आखिर में थोड़ा सा एलोवेरा जेल एड कर आपको इन सभी चीजों को मिक्स करके एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लेना है।
3/5Image Source : SORA/AI
आइए कॉफी फेस पैक को स्किन केयर रूटीन में शामिल करने के तरीके के बारे में भी जानकारी हासिल कर लेते हैं। आपको इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर और गर्दन वाले हिस्से पर अच्छी तरह से अप्लाई कर लेना है। लगभग 15 से 20 मिनट तक इस पेस्ट को लगाए रखिए।
4/5Image Source : FREEPIK
जब ये फेस पैक थोड़ा-बहुत सूखने लग जाए, तब आप फेस वॉश कर सकते हैं। मुंह धोने के बाद आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेगा। औषधीय गुणों से भरपूर इस फेस पैक की मदद से आप अपनी त्वचा के निखार को कई गुना बढ़ा सकते हैं।
5/5Image Source : FREEPIK
टैनिंग की समस्या से छुटकारा पाने के लिए भी इस फेस पैक का इस्तेमाल किया जा सकता है। कुल मिलाकर कॉफी फेस पैक आपकी त्वचा के लिए वरदान साबित हो सकता है। हालांकि, इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले आपको पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए।