Published : Mar 23, 2025 12:10 pm IST, Updated : Mar 23, 2025 12:10 pm IST
1/5Image Source : Freepik
कहीं आप भी जाने-अनजाने में कुछ ऐसी आदतों को फॉलो तो नहीं कर रहे हैं, जो आपके वजन को बढ़ाने का काम कर सकती हैं। अगर आप मोटापे का शिकार बनने से बचना चाहते हैं, तो आपको जल्द से जल्द अपनी इन आदतों को सुधार लेना चाहिए।
2/5Image Source : Freepik
क्या आप रात में खाना खाते ही बिस्तर पर लेट जाते हैं? अगर हां, तो आपको इस आदत की वजह से आपका वजन बढ़ सकता है। डिनर के तुरंत बाद लेट जाने की आदत मोटापे को आमंत्रित कर सकती है। इसके अलावा रोजाना 7-8 घंटे की साउंड स्लीप न ले पाने की वजह से भी वेट गेन हो सकता है।
3/5Image Source : Pexels
अनहेल्दी लाइफस्टाइल के साथ-साथ अनहेल्दी डाइट प्लान मोटापे का मुख्य कारण बन सकते हैं। जंक फूड, तला-भुना खाना खाने की आदत मोटापे के खतरे को काफी हद तक बढ़ा सकती है। इसके अलावा बिल्कुल भी फिजिकल एक्टिविटी न करने की वजह से भी आपका वजन बढ़ सकता है।
4/5Image Source : Freepik
छोटी-छोटी बातों पर तनाव लेने की आदत आपकी सेहत पर भारी पड़ सकती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक अगर आपने समय रहते अपने स्ट्रेस को मैनेज करना नहीं सीखा, तो आप मोटापे समेत मेंटल हेल्थ से जुड़ी गंभीर बीमारियों की चपेट में भी आ सकते हैं।
5/5Image Source : Pexels
मोटापे की चपेट में आने से बचने के लिए आपको इस तरह की आदतों को सुधारने की कोशिश में जुट जाना चाहिए। हालांकि, ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।