महिलाओं को इन प्रोडक्ट्स का नहीं करना चाहिए इस्तेमाल, डॉ. हंसा योगेंद्र ने बताया क्यों?
महिलाओं को इन प्रोडक्ट्स का नहीं करना चाहिए इस्तेमाल, डॉ. हंसा योगेंद्र ने बताया क्यों?
आजकेमिकल वाले हेयर डाई: आजकल बालों को काला करने के लिए महिलाएं तुरंत केमिकल वाले डाई का इस्तेमाल करती हैं। बता दें कल महिलाएं कई ब्यूटी और पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन हर प्रोडक्ट शरीर के लिए सुरक्षित हो, यह जरूरी नहीं। आइए जानते हैं किन प्रोडक्ट्स से दूरी बनानी चाहिए और इसके पीछे की वजह क्या है।
Published : Jun 28, 2026 07:01 pm IST, Updated : Jun 28, 2026 07:08 pm IST
1/5Image Source : UNSPLASH
आजकल महिलाएं कई ब्यूटी और पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन हर प्रोडक्ट शरीर के लिए सुरक्षित हो, यह जरूरी नहीं। Dr. Hansa Yogendra ने बताया कि कुछ प्रोडक्ट्स महिलाओं की हेल्थ पर नकारात्मक असर डाल सकते हैं। आइए जानते हैं किन प्रोडक्ट्स से दूरी बनानी चाहिए और इसके पीछे की वजह क्या है।
2/5Image Source : unsplash
सेंटेड सेनेटरी पैड्स: महिलाओं को कभी भी सेंटेड सेनेटरी पैड्स का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। कुछ रिसर्च के अनुसार पैड्स में इस्तेमाल होने वाला फ्रेग्नेंस केमिकल हॉर्मोनल असंतुलन की वजह बन सकते हैं। साथ ही प्राइवेट एरिया के लिए नुकसानदायक हो सकती है।
3/5Image Source : unsplash
स्किन वाइटनिंग क्रीम: महिलाओं में स्किन वाइटनिंग क्रीम का मार्केट भारत में बड़े पैमाने पर बढ़ा है लेकिन क्या आप जानते हैं इसका नियमित इस्तेमाल आपके चेहरे के लिए नुकसानदायक हो सकता है। स्किन वाइटनिंग क्रीम का लम्बे समय तक इस्तेमाल स्किन थिनिंग, पिग्मेंटेशन को और तेजी से बढ़ाता है।
4/5Image Source : MAGNIFIC
केमिकल वाले हेयर डाई: आजकल बालों को काला करने के लिए महिलाएं तुरंत केमिकल वाले डाई का इस्तेमाल करती हैं। बता दें हेयर डाई में अमोनिया होता है जो हेयर रूट्स को कमजोर करता है और स्कैल्प में सूजन को बढ़ाता है। इसलिए कभी कभार हेयर डाई ठीक है लेकिन लगातार इसका इस्तेमाल करने से बचें।
5/5Image Source : MAGNIFIC
इंटिमेट हाइजीन लिक्विड: आजकल प्राइवेट एरिया के आसपास क्लीनिंग के लिए इंटिमेट हाइजीन लिक्विड खूब बिकने लगे हैं। इनमें आर्टफिशियल फ्रेग्नेंस और केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है जो प्राइवेट एरिया के लिए हानिकारक हो सकता है। डॉक्टर हंसा कहती हैं कि हाइजीन के लिए आर्टफिशियल फ्रेग्नेंस की ज़रूरत नहीं है उसके लिए सादा पानी ही काफी है ।